Rajnath Singh: चीन के क़िंगदाओ शहर में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO Summit 2025) के दो दिवसीय सम्मेलन में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए। इस दौरान राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान को बेनकाब कर डाला। राजनाथ सिंह ने न सिर्फ पहलगाम हमले की कड़े शब्दों में निंदा की बल्कि भविष्य में आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर जैसे मिशन को अंजाम देने की चेतावनी भी दी। इसके अलावा रक्षा मंत्री ने एससीओ के जॉइंट स्टेटमेंट पर हस्ताक्षर न करके चीन और पाकिस्तान की साजिश को भी उजागर किया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सीमा पार आतंकवाद सहित आतंकवाद के अन्य निंदनीय कृत्यों के अपराधियों, आयोजकों, वित्तपोषकों और प्रायोजकों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। आतंकवाद का हर कृत्य आपराधिक और अनुचित है। एससीओ सदस्यों को इस बुराई की स्पष्ट रूप से निंदा करनी चाहिए। उन्होंने एससीओ सम्मेलन में 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का भी जिक्र किया। सिंह ने कहा कि पहलगाम हमले का तरीका भारत में लश्कर-ए-तैयबा के पिछले आतंकवादी हमलों जैसा ही है। उन्होंने कहा कि भारत ने आतंकवाद से बचाव और सीमा पार आतंकवादी हमलों को रोकने के अपने अधिकार का प्रयोग किया।
भारत ने 07 मई को ऑपरेशन सिंदूर के जरिए सीमा पार आतंकी ढांचे को नष्ट कर दिया। रक्षा मंत्री सिंह ने स्पष्ट किया कि आतंकी समूह द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हमला किया। इसमें एक नेपाली नागरिक समेत 26 निर्दोष नागरिक मारे गए। पीड़ितों को धार्मिक पहचान के आधार पर गोली मारी गई। संयुक्त राष्ट्र ने लश्कर-ए-तैयबा को आतंकी समूह घोषित किया है। द रेजिस्टेंस फ्रंट इसी लश्कर से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों से लड़ेगा।
उन्होंने कहा कि आतंकियों ने तकनीक का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। आज इस तकनीक का मुकाबला करने की भी जरूरत है। इस तकनीक में सीमा पार हथियारों और ड्रग्स की तस्करी के लिए ड्रोन शामिल हैं। सिंह ने कहा कि हमारी परस्पर जुड़ी दुनिया में, पारंपरिक सीमाएं अब खतरों के खिलाफ एकमात्र बाधा नहीं हैं। हम सभी चुनौतियों के एक जटिल जाल का सामना कर रहे हैं। इसमें अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद और साइबर हमलों से लेकर हाइब्रिड युद्ध तक शामिल हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस