रांची: झारखंड के साहिबगंज में गुरुवार को बड़ा रेल हादसा हुआ। पत्थरों से लदी एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई, जिससे कई बोगियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन रेलवे को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इस हादसे में मालगाड़ी के करीब 18 डिब्बे पटरी से उतरकर नीचे गिर गए। इस संबंध में मालदा डीआरएम ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने कहा कि घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
साहिबगंज के बरहरवा हिल अपर साइड में गुरुवार सुबह पत्थर के चिप्स से लदी एक मालगाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे मालगाड़ी के डिब्बे घनी आबादी वाले इलाके की ओर गिर गए, लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी पहाड़ पर थी। जब मालगाड़ी पहाड़ से ढलान पर उतरने लगी, तो वह अनियंत्रित होकर फिसलने लगी। इसके बाद मालगाड़ी की कई बोगियां आपस में टकराकर पलट गईं और क्षतिग्रस्त हो गईं।
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि मालगाड़ी में पत्थर के टुकड़े लदे हुए थे। हादसे की आवाज सुनकर ग्रामीण उस ओर दौड़े तो देखा कि एक के बाद एक मालगाड़ी की बोगियां आपस में टकराकर पलट गईं। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर बाद सुरक्षा बल, प्रशासनिक व रेलवे के अधिकारी वहां पहुंच गए। उन्होंने अपने वरीय अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।
इस घटना के बाद मालदा डीआरएम मनीष गुप्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश शुरू कर दी है। डीआरएम ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हादसे में हुए कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस