चंडीगढ़ः अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने 1.01 किलोग्राम हेरोइन और छह आधुनिक पिस्तौल के साथ पाँच लोगों को गिरफ्तार करके पाकिस्तान से जुड़े एक हथियार और नशीले पदार्थों के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।
पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को बताया कि अमृतसर ग्रामीण क्षेत्र के पंडोरी गाँव निवासी आकाश मसीह और प्रिंस, चौगान गाँव निवासी करणबीर सिंह उर्फ करण, हेतमपुरा गाँव निवासी सुखविंदर सिंह और तरनतारन जिले के लाहियाँ गाँव निवासी गुरभेज सिंह उर्फ बेजा को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से पाँच .30 बोर और एक 9 मिमी ग्लॉक पिस्तौल बरामद की गई है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया के ज़रिए पाकिस्तान स्थित संचालकों के साथ मिलकर पंजाब में अवैध हथियार और नशीले पदार्थ खरीदकर पहुँचा रहे थे। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित गाँवों के रहने वाले हैं और अपने संचालकों के निर्देश पर अवैध खेप प्राप्त करते थे। डीजीपी ने कहा कि इस मामले में शामिल संचालकों की पहचान करने और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जाँच जारी है।
ऑपरेशन की जानकारी देते हुए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर (सीपी) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि छेहरटा के पास एक सुनियोजित नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीमों ने आकाश मसीह और प्रिंस को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक .30 बोर पिस्तौल और एक ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल बरामद की। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के दौरान तकनीकी सुरागों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने करणबीर सिंह और सुखविंदर सिंह को तीन .30 बोर पिस्तौल और 1 किलो 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।
उन्होंने कहा कि आरोपी करणबीर सिंह उर्फ करण के खुलासे के आधार पर पुलिस ने गुरभेज सिंह उर्फ भेजा को एक .30 बोर पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। सीपी ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति अवैध हथियारों की खेप प्राप्त करने के बाद, इन खेपों को क्षेत्र में आपराधिक तत्वों को आपूर्ति करते थे।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी