चंडीगढ़ः बीएसएफ ने पंजाब के फिरोजपुर जिले में सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। बीएसएफ जवानों ने घुसपैठिए के पास से पाकिस्तान की करेंसी और संदिग्ध सामग्री बरामद की है। सुरक्षा एजेंसियां युवक से पूछताछ में जुटी हुई हैं।
बीएसएफ से मिली जानकारी के अनुसार 155वीं बटालियन के जवान गश्त पर थे। बॉर्डर आउट पोस्ट केएमएस वाला जिला फिरोजपुर के निकट एक व्यक्ति पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान बीएसएफ के जवानों ने उसे रोकने के लिए ललकारा। इसके बावजूद पाकिस्तानी नागरिक बीओपी के पास स्थित बॉर्डर पिलर नंबर 190/4 के निकट बाड़बंदी के पार आ गया। आरोपित बार-बार चेतावनी के बावजूद भारतीय सीमा में करीब 80 मीटर भीतर तक आ गया, जिसके बाद बीएसएफ ने घेराबंदी करके उसे दबोच लिया।
बीएसएफ की पूछताछ के बाद पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मुजमिल हुसैन (24 वर्ष) पुत्र मुहम्मद हुसैन, निवासी मियां छन्नू गांव, जिला खानेवाल, पाकिस्तान के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान उसके पास से पाकिस्तानी करेंसी बरामद की गई है, लेकिन किसी प्रकार का हथियार या संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है। फिलहाल, पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक को प्रारंभिक पूछताछ के लिए बीओपी बैरियर ले जाया गया। इस संबंध में सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़े गये युवक से पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह गलती से सीमा पार कर आया या इसके पीछे कोई विशेष मंशा थी।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस