भरतपुर जिले के जरेला गांव के निवासियों ने अपने गांव को दौरादा ग्राम पंचायत में शामिल किए जाने का विरोध किया तथा मांग की कि उनके गांव को पूर्व ग्राम पंचायत में ही रखा जाए तथा उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रूपबास उपखंड का गांव जरेला पहले औंडेलगड्डी ग्राम पंचायत से जुड़ा हुआ था, लेकिन हाल ही में सरकार द्वारा नई पुनर्गठित ग्राम पंचायतों के गठन के कारण गांव जरेला को औंडेलगड्डी ग्राम पंचायत से हटाकर ग्राम पंचायत दौरदा में जोड़ दिया गया है, जिसका गांव जरेला के लोग विरोध कर रहे हैं।
वे पहली पंचायत में ही स्थिति यथावत रखने की मांग कर रहे हैं। लोगों ने दिए गए ज्ञापन में कहा है कि अगर हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम आंदोलन करने को मजबूर होंगे और आने वाले किसी भी चुनाव में वोट नहीं देंगे। ज्ञापन देते समय सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी