भरतपुर : भरतपुर के संभाग स्तरीय आरबीएम अस्पताल के जेल वार्ड से पोक्सो मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी के फरार होने से पुलिस में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि करौली जिले के सदर थाना क्षेत्र के नाहरगढ़ गांव निवासी राजवीर सिंह (28) पुत्र बलराम को पोक्सो एक्ट में दोषी करार देते हुए करौली न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
राजवीर को 1 अक्टूबर 2023 को भरतपुर के सेंट्रल जेल सेवर में भेजा गया था। अस्पताल के जेल वार्ड से कैदी के भागने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन फरार कैदी का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी राजवीर को 3 मई दोपहर को बीमार होने पर जिला अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया गया था, लेकिन रात को आरोपी राजवीर जेल वार्ड से फरार हो गया। जेल वार्ड इंचार्ज नेक राम को सुबह 8 बजे ड्यूटी पर आने के बाद कैदी के भागने की जानकारी मिली, जिस पर उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। बताया जा रहा है कि जेल वार्ड इंचार्ज जय सिंह रात को ड्यूटी पर था।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस