केरल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सबरीमाला यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा में एक गंभीर और चिंताजनक चूक सामने आई है। बुधवार सुबह जब राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर केरल के सबरीमाला में अस्थायी रूप से बनाए गए हेलीपैड पर उतरा, तब अचानक उसके पहिए गीली ज़मीन में धंस गए। यह घटना उस समय घटी जब हेलीपैड का निर्माण कार्य मात्र कुछ घंटों पहले ही पूरा किया गया था और उसका कंक्रीट पूरी तरह से सूखा भी नहीं था।
सूत्रों के अनुसार, हेलीपैड का निर्माण निर्णय मंगलवार (21 अक्टूबर) की शाम को ही किया गया था। पायलटों के निर्देश पर रातों-रात हड़बड़ी में हेलीपैड पर कंक्रीट बिछाई गई और बुधवार सुबह तक उसे राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर के उतरने योग्य बनाने की कोशिश की गई। लेकिन कंक्रीट का मिश्रण पूरी तरह सूखा नहीं था, जिससे वह वजन सहन नहीं कर पाया और हेलीकॉप्टर के पहिए ज़मीन में धंस गए।
सबसे चिंताजनक तथ्य यह रहा कि राज्य खुफिया विभाग ने पहले ही चेतावनी दे दी थी कि हेलीपैड का कंक्रीट अभी मजबूत नहीं हुआ है और वहां हेलीकॉप्टर की लैंडिंग सुरक्षित नहीं होगी। इसके बावजूद इस चेतावनी की अनदेखी की गई। सुरक्षा एजेंसियों की इस चूक ने राष्ट्रपति की जान को खतरे में डाल दिया। राष्ट्रपति सचिवालय और स्थानीय प्रशासन के बीच यात्रा के मार्ग को लेकर भी अंतिम समय तक भ्रम की स्थिति रही। सुबह 4 बजे तक तय नहीं था कि राष्ट्रपति का काफिला सड़क मार्ग से जाएंगा या हवाई मार्ग से। पहले तिरुवनंतपुरम से पंपा तक सड़क मार्ग से यात्रा की संभावना थी और इसी को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई और हेलीकॉप्टर को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन इस चूक ने सुरक्षा प्रोटोकॉल की गंभीर अनदेखी को उजागर कर दिया है। इस पूरी घटना ने वीवीआईपी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। राष्ट्रपति देश की सर्वाेच्च संवैधानिक पदाधिकारी हैं और उनकी सुरक्षा में किसी भी स्तर पर हुई लापरवाही बेहद निंदनीय है। घटना के बाद उच्चस्तरीय जांच की मांग उठ रही है, ताकि दोषियों की पहचान की जा सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस