Punjab Floods: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को बाढ़ प्रभावित पंजाब और हिमाचल प्रदेश का दौरा कर सकते हैं। दोनों राज्य इस समय भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए इन राज्यों का दौरा कर सकते हैं। साथ ही पीड़ितों से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी बड़े पैकेज का ऐलान भी करते हैं।
भाजपा पंजाब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा, "पीएम मोदी 9 सितंबर को पंजाब के गुरदासपुर आ रहे हैं। वह बाढ़ प्रभावित भाई-बहनों और किसानों से सीधे मिलकर उनका दुख साझा करेंगे और पीड़ितों की मदद के लिए हर संभव कदम उठाएंगे। पीएम मोदी का यह दौरा साबित करता है कि केंद्र की भाजपा सरकार हमेशा पंजाब के लोगों के साथ खड़ी है और इस मुश्किल घड़ी में पूरा सहयोग करेगी।"
इससे पहले, 4 सितंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब का दौरा किया था। पंजाब में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में अमृतसर में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें राहत सामग्री की आपूर्ति, प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित बचाव कार्य और पुनर्वास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बता दें कि पंजाब सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक है। नदियां उफान पर हैं, जिससे हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। हालात ये हैं कि पंजाब के सभी 23 जिले बाढ़ प्रभावित घोषित कर दिए गए हैं। सैकड़ों गांव जलमग्न हैं। पंजाब में बाढ़ से अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लाखों हेक्टेयर जमीन पर लगी फसलें बर्बाद हो गई हैं।
पंजाब के अलावा इस बार हिमाचल प्रदेश में भी मानसून ने भारी तबाही मची है। 20 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से राज्य में अचानक बाढ़, बादल फटने और बड़े भूस्खलन की सैकड़ों घटनाएं हो चुकी हैं। घरों के तबाह होने के अलावा बड़ी संख्या में जनहानि हुई है। हिमाचल प्रदेश में शिमला, मंडी, कुल्लू और चंबा जिलों के मुख्य मार्गों समेत सभी सड़कें अवरुद्ध हैं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
अन्य प्रमुख खबरें
नोएडा हिंसा में आगजनी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
जामिया नगर गैंगरेप मामले पर NCW सख्त, दिल्ली पुलिस से मांगी पूरी रिपोर्ट
क्या है ग्रीन टेक्नोलाॅजी? कम लागत में आधुनिक तकनीक से बनेंगी गुजरात की 20 सड़कें
PM Modi Rojgar Mela: मोदी सरकार का 'मिशन रोजगार' , PM ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
Twisha Sharma Death Case:परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, SIT मांगेगी समर्थ सिंह की कस्टडी
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...