PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच रहे हैं। 11 साल में पीएम मोदी का यह यहां 50वां दौरा है। इस दौरान वह 3,880 करोड़ रुपये की 44 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी करीब ढाई घंटे तक वाराणसी में रहेंगे।
दूसरी ओर, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही नागरिक भी प्रधानमंत्री के भव्य स्वागत के लिए आतुर हैं। पार्टी कार्यकर्ता कई जगहों पर शंख बजाकर, ढोल बजाकर और पुष्प वर्षा कर प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। पीएम मोदी सुबह विशेष विमान से बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक पीएम मोदी का स्वागत किया। यहां से पीएम मोदी वायुसेना के हेलीकॉप्टर से मेहंदीगंज स्थित जनसभा स्थल पहुंचेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क, बिजली, शिक्षा और सुरक्षा से जुड़ी परियोजनाओं की घोषणा करेंगे। यह 3,880 करोड़ रुपये की परियोजना होगी। इस अवसर पर पीएम मोदी वाराणसी में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए सड़क संपर्क बढ़ाने के लिए विभिन्न सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए एयरपोर्ट से जनसभा स्थल तक सुरक्षा की अभेद्य किलेबंदी की गई है। एयरपोर्ट और मेहंदीगंज की ओर जाने वाली सड़कों पर यातायात प्रतिबंध लगा दिया गया है। पीएम मोदी के रूट पर आम जनता के लिए कुछ समय के लिए ब्लॉक रहेगा, कई रूट डायवर्ट किए जाएंगे।
इसमें रखौना से हरहुआ और हरहुआ से रखौना के बीच भारी वाहनों का आवागमन सुबह पांच बजे से दोपहर एक बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। जनसभा से संबंधित वाहनों के अलावा अन्य सभी वाहनों को रखौना से हरहुआ की ओर नहीं जाने दिया जाएगा, उन्हें मोहनसराय की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। साथ ही पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग न करने और पूरी वर्दी और पहचान पत्र व ड्यूटी कार्ड के साथ ही आने का निर्देश दिया गया है। सभी के साथ विनम्र व्यवहार बनाए रखने का भी निर्देश है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस