PM मोदी ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धाजलि, बोले- उनका योगदान कभी नहीं भूलेगा देश
खबर सार :-
Atal Bihari Vajpayee 101st Jayanti: आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती है। बीजेपी पूरे देश में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लखनऊ में 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' का उद्घाटन करेंगे।
खबर विस्तार : -
Atal Bihari Vajpayee 101st Jayanti: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी 101वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पीएम मोदी लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्र प्रेरणा स्थल को एक ऐतिहासिक राष्ट्रीय स्मारक और स्थायी राष्ट्रीय महत्व के प्रेरणादायक परिसर के रूप में विकसित किया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि अटल जी ने अपना पूरा जीवन सुशासन और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। उनका व्यक्तित्व, कार्य और नेतृत्व देश के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा मार्गदर्शक बना रहेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा, "देशवासियों के दिलों में बसने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने अपना पूरा जीवन सुशासन और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। उन्हें हमेशा एक शानदार वक्ता और एक शक्तिशाली कवि के रूप में याद किया जाएगा। उनका व्यक्तित्व, कार्य और नेतृत्व देश के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा मार्गदर्शक बना रहेगा।"
Atal Bihari Vajpayee Jayanti: पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो
पीएम मोदी ने उनके पुराने भाषणों के अंश वाला एक वीडियो भी शेयर किया। अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में उन्होंने कहा था, "अटल जी की आवाज़ सिर्फ़ बीजेपी की आवाज़ नहीं थी, बल्कि इस देश में एक समय ऐसा था जब अटल जी की आवाज़ भारत के आम आदमी की उम्मीदों और आकांक्षाओं की आवाज़ बन गई थी। जब अटल जी बोलते थे, तो इसका मतलब था कि देश बोल रहा है। जब अटल जी बोलते थे, तो वे अपनी भावनाएं व्यक्त नहीं कर रहे थे, बल्कि देश के हर एक व्यक्ति की भावनाओं को समेटकर उन्हें आवाज़ दे रहे थे।"
अपने संदेश में पीएम मोदी ने कहा, "यह देश अटल जी के योगदान को कभी नहीं भूल सकता। उनके नेतृत्व में हमने परमाणु शक्ति के क्षेत्र में भी देश का सिर ऊंचा किया। चाहे पार्टी नेता, सांसद, मंत्री या प्रधानमंत्री के रूप में, अटल जी ने हर भूमिका में एक आदर्श स्थापित किया।"
Atal Bihari Vajpayee 101st Jayanti: उनका योगदान कभी नहीं भूलेगा देश
एक और पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, "अटल जी की जयंती हम सभी के लिए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का एक विशेष अवसर है। उनका आचरण, गरिमा, वैचारिक दृढ़ता और राष्ट्रीय हित को सबसे ऊपर रखने की अटूट प्रतिबद्धता भारतीय राजनीति के लिए एक आदर्श मानक है। उन्होंने अपने जीवन से यह साबित किया कि महानता पद से नहीं, बल्कि आचरण से स्थापित होती है, और यही समाज का मार्गदर्शन करता है।" इस मौके पर पीएम मोदी ने एक कहावत ('यद्यदाचरति श्रेष्ठस्तत्तदेवेतरो जनः। स यत्प्रमाणं कुरुते लोकस्तदनुवर्तते॥') साझा की, जो अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन के एक पहलू को परिभाषित करती है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
राम मंदिर के पहले पूर्णकालिक CEO का रास्ता साफ, 3 नामों का पैनल तैयार
2026-09-01
-
देशभर में बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना, 20 राज्यों में अलर्ट
2026-09-01
-
आज से बढ़े कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम, रेस्तरां में खाना हो सकता है महंगा
2026-09-01
-
सुप्रीम कोर्ट से 'मोहम्मद' दीपक को राहत, FIR और सोशल मीडिया बैन पर रोक
2026-09-01
-
बिहार-झारखंड के बीच सोन नदी जल बंटवारे पर समझौता, 25 साल पुराना विवाद खत्म
2026-08-31
-
रोहित शर्मा का टीवी डेब्यू: 'फैमिली फुल हाउस' शो 19 सितंबर से
2026-08-31
-
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हमला, तीन की मौत, जंगल में बीतेगी रात
2026-08-31
-
गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: लूथरा बंधुओं को 2 हफ्ते में सरेंडर का आदेश
2026-08-31
-
राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला
2026-08-31
-
भारतीय नौसेना को मिला गहरे समुद्र का संकटमोचक INS निपुण
2026-08-31
-
भारत-उज्बेकिस्तान के बीच हुए कई समझौते, रणनीतिक साझेदारी की घोषणा
2026-08-30
-
NEET-PG 2026: 2.65 लाख अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
2026-08-30
-
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों का डंप किया विस्फोटक बरामद
2026-08-30
-
NEET PG 2026: बिजली गुल होने से परीक्षा रुकी, 5 सितंबर को दोबारा होगी परीक्षा
2026-08-30
-
लखनऊः राजनाथ सिंह ने किया 12 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास
2026-08-30