PM Modi South Mission: पीएम मोदी ने तमिलनाडु में फूंका चुनावी बिगुल, CM स्टालिन और DMK सरकार पर साधा निशाना
खबर सार :-
PM Modi South Mission: तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से पहले, PM नरेंद्र मोदी चेंगलपट्टू पहुंचे और एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान, उन्होंने सबसे पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि दी और DMK सरकार पर ज़ोरदार हमला किया। PM मोदी ने कहा कि DMK का शासन CMC को बढ़ावा देता है, जिसका मतलब है भ्रष्टाचार, माफ़िया और अपराध।
खबर विस्तार : -
PM Modi South Mission: भारतीय जनता पार्टी ( BJP) अध्यक्ष नितिन नबीन की ताजपोशी के साथ ही के साथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिशन-साउथ के लिए निकल पड़े है। शुक्रवार को पीएम मोदी दक्षिण भारत में केरल और तमिलनाडु पहुंचे और औपचारिक रूप से बीजेपी के चुनावी अभियान की शुरुआत की। दरअसल दोनों राज्यों में राजनीतिक माहौल भाजपा के लिए चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
सबसे पहले शुक्रवार सुबह तिरुवनंतपुरम पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत हुआ। रोड शो के दौरान लोगों का उत्साह और जोश साफ दिख रहा था। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा, "लोगों का उत्साह और जोश बीजेपी में बढ़ते विश्वास को दिखाता है, जो नगर निगम के नतीजों में साफ दिखा।" तिरुवनंतपुरम की अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने वर्कला के शिवगिरी मठ में श्री नारायण धर्म संगम ट्रस्ट से जुड़े संतों से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सामाजिक सेवा, शिक्षा, आध्यात्मिकता और सामुदायिक कल्याण के क्षेत्रों में उनके समर्पित काम ने हमारे सामाजिक ताने-बाने में एक स्थायी योगदान दिया है। श्री नारायण गुरु के शाश्वत आदर्शों के आधार पर, उनके प्रयास पूरे समाज में समानता, सद्भाव और गरिमा को बढ़ावा देना जारी रखे हुए हैं।
PM मोदी ने डीएम सरकार पर साधा निशाना
केरल के बाद पीएम मोदी ने शुक्रवार को तमिलनाडु के मदुरंतकम में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान, प्रधानमंत्री ने कहा कि आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भी है। देश इस दिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाता है। तमिलनाडु के कई बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों ने स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी के साथ लड़ाई लड़ी। बहादुरी और देशभक्ति तमिलनाडु के लोगों में गहराई से बसी हुई है। मैं इस पवित्र भूमि से नेताजी सुभाष बाबू को श्रद्धांजलि देता हूं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपने डीएमके को दो बार स्पष्ट जनादेश दिया, लेकिन उन्होंने लोगों के भरोसे को धोखा दिया है। डीएमके ने कई वादे किए, लेकिन एक भी पूरा नहीं किया। नतीजतन, लोग अब डीएमके सरकार को 'CMC सरकार' कह रहे हैं, एक ऐसी सरकार जो भ्रष्टाचार, माफिया और अपराध को बढ़ावा देती है। तमिलनाडु के लोगों ने DMK को खारिज करने का फैसला कर लिया है, और यह साफ है कि BJP और NDA यहां अगली सरकार बनाने के लिए तैयार हैं।
डीएमके सरकार ने नहीं पूरे किए वादे
उन्होंने कहा कि आपने डीएमके को दो बार स्पष्ट जनादेश दिया, लेकिन उन्होंने तमिलनाडु के लोगों के भरोसे को धोखा दिया है। डीएमके ने कई वादे किए, लेकिन कुछ भी नहीं किया। लोग अब डीएमके सरकार को CMC सरकार कह रहे हैं। CMC सरकार का मतलब है एक ऐसी सरकार जो भ्रष्टाचार, माफिया और अपराध को बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि डीएमके सरकार के कार्यकाल में, ड्रग और शराब माफ़िया फले-फूले। इसके विपरीत, NDA तमिलनाडु में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
राम मंदिर के पहले पूर्णकालिक CEO का रास्ता साफ, 3 नामों का पैनल तैयार
2026-09-01
-
देशभर में बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना, 20 राज्यों में अलर्ट
2026-09-01
-
आज से बढ़े कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम, रेस्तरां में खाना हो सकता है महंगा
2026-09-01
-
सुप्रीम कोर्ट से 'मोहम्मद' दीपक को राहत, FIR और सोशल मीडिया बैन पर रोक
2026-09-01
-
बिहार-झारखंड के बीच सोन नदी जल बंटवारे पर समझौता, 25 साल पुराना विवाद खत्म
2026-08-31
-
रोहित शर्मा का टीवी डेब्यू: 'फैमिली फुल हाउस' शो 19 सितंबर से
2026-08-31
-
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हमला, तीन की मौत, जंगल में बीतेगी रात
2026-08-31
-
गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: लूथरा बंधुओं को 2 हफ्ते में सरेंडर का आदेश
2026-08-31
-
राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला
2026-08-31
-
भारतीय नौसेना को मिला गहरे समुद्र का संकटमोचक INS निपुण
2026-08-31
-
भारत-उज्बेकिस्तान के बीच हुए कई समझौते, रणनीतिक साझेदारी की घोषणा
2026-08-30
-
NEET-PG 2026: 2.65 लाख अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
2026-08-30
-
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों का डंप किया विस्फोटक बरामद
2026-08-30
-
NEET PG 2026: बिजली गुल होने से परीक्षा रुकी, 5 सितंबर को दोबारा होगी परीक्षा
2026-08-30
-
लखनऊः राजनाथ सिंह ने किया 12 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास
2026-08-30