PM Modi High Level Meeting: भारत-पाक सीजफायर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान और तीनों सेना के प्रमुखों के साथ हाई लेवल मिटिंग की। भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद पीएम मोदी की ये पहली बैठक थी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संघर्ष विराम के बाद की स्थिति का आकलन करना था। बैठक में पाकिस्तान की ओर से भेजे गए ड्रोन और मिसाइलों की घटनाओं पर भी चर्चा हुई। पिछले 24 घंटों में पीएम के साथ यह शीर्ष अधिकारियों की तीसरी अहम बैठक थी।
इससे पहले भारत-पाकिस्तान ने सीजफायर पर सहमती जताई थी। भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का सबसे अहम रोल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रहा। ड्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि अमेरिका की मध्यस्थता और लंबी बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान तुरंत और पूर्ण सीजफायर लागू करने को सहमत हो गए हैं। इस ऐलान के बाद भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी और पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री इशाक डार ने सीजफायर को लेकर ऐलान किया।
भारत ने कहा कि हमने अपनी शर्तों पर सीजफायर लागू किया है और अगर पाकिस्तान आगे कोई भी हिमाकत करता है तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इसके अलावा भारत ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी आतंकी घटना को देश के खिलाफ युद्ध माना जाएगा और उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि, पाकिस्तान ने सीजफायर के करीब 4 घंटे बाद शनिवार को एक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। जिसका भारत ने तुरंत मुंहतोड़ जवाब दिया। जिसके बाद पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल भेजना बंद कर दिया। गुजरात के कुछ हिस्सों और राजस्थान के बाड़मेर समेत जम्मू-कश्मीर के कई स्थानों पर पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए। हालंकि भारतीय सेना इन्हें नष्ट कर दिया। इतना ही नहीं, कई सीमावर्ती इलाकों में फिर से ब्लैकआउट करना पड़ा। भारत ने कहा पाकिस्तान ने सीजफायर किया ।
इसके बाद विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शनिवार देर रात प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत ने इन उल्लंघनों को बहुत गंभीरता से लिया है। साथ ही भारत ने पहले ही साफ कर दिया था कि अगर पाकिस्तान की तरफ से भारत में कोई आतंकी गतिविधि होती है तो उसे युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा। हालांकि, बाद में पाकिस्तान ने कहा कि वह संघर्ष विराम समझौते को ईमानदारी से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिसके बाद से कोई घटना सामने नहीं आई है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस