PM Modi Bikaner Visit: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पहली बार राजस्थान के दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी का विशेष विमान बीकानेर के नाल एयरपोर्ट पर उतरा। यहां से सीधे प्रधानमंत्री मोदी विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर (Karni Mata Mandir) पहुंचे। जहां करणी माता के दर्शन और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे।
करणी माता मंदिर के दर्शन करने के बाद पीएम मोदी बीकानेर के देशनोक रेलवे स्टेशन पहुंचे और 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत नए तरीके से बनाए गए देशनोक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 86 जिलों में बनाए गए 103 अमृत रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। इसके अलावा बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान पीएम मोदी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया।
बीकानेर की धरती से पाकिस्तान को ललकारते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि "देशवासियों, ये शोध प्रतिशोध का खेल नहीं ये न्याय का नया स्वरूप है। ये ऑपरेशन सिंदूर है। ये सिर्फ आक्रोश नहीं है, ये पूरे भारत का रौद्र रूप है। ये भारत का नया स्वरूप है। पहले घर में घुसकर वार करते थे, अब सीधे छाती पर वार किया है।"
पीएम मोदी ने कहा, पाकिस्तान अब एक बात भूल गया कि मां भारती का सेवक सीना तान के खड़ा है। पीएम मोदी ने कहा, ‘हमने 22 तारीख के आतंकी हमले के जवाब में 22 मिनट में आतंकवादियों को तबाह कर दिए। पूरी दुनिया दुश्मनों ने देख लिया कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो नतीजा क्या होता है।’मोदी का दिमाग ठंडा रहता है, लेकिन लहू गर्म है... मोदी की नसों में लहू नहीं गर्म सिंदूर बह रहा है।"
पीएम मोदी ने ये भी कहा, 'ये संयोग है कि पांच साल पहले जब देश ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी, उसके बाद मेरी पहली जनसभा राजस्थान में बॉर्डर पर हुई थी। यह वीरभूमि की तपस्या ही है कि ऐसा संयोग बनता है कि अब जब ऑपरेशन सिंदूर हुआ, उसके बाद मेरी पहली जनसभा वीरभूमि राजस्थान की सीमा पर बीकानेर में आप सभी के बीच हो रही है।'
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस