PM Modi Bikaner Visit: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पहली बार राजस्थान के दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी का विशेष विमान बीकानेर के नाल एयरपोर्ट पर उतरा। यहां से सीधे प्रधानमंत्री मोदी विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर (Karni Mata Mandir) पहुंचे। जहां करणी माता के दर्शन और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे।
करणी माता मंदिर के दर्शन करने के बाद पीएम मोदी बीकानेर के देशनोक रेलवे स्टेशन पहुंचे और 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत नए तरीके से बनाए गए देशनोक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 86 जिलों में बनाए गए 103 अमृत रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। इसके अलावा बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
दरअसल अमृत भारत स्टेशन योजना उद्देश्य भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण को बढ़ावा देना है। इस योजना का उद्देश्य देश भर में 1,300 से अधिक रेलवे स्टेशनों को उन्नत यात्री सुविधाओं और क्षेत्रीय वास्तुकला एकीकरण के साथ आधुनिक परिवहन केंद्रों में बदलना है। करीब 1,100 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित किए गए 103 स्टेशन 86 जिलों में स्थित हैं और इनमें असम, बिहार, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के प्रमुख और छोटे स्टेशन शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि जिस करणी माता मंदिर में पीएम मोदी ने दर्शन पूजन किया उन्हें मां दुर्गा का अवतार माना जाता है। वे जोधपुर और बीकानेर के राजघरानों की कुलदेवी भी हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उन्होंने वैवाहिक जीवन त्याग कर लंबे समय तक कठोर तपस्या की थी। राजस्थान में करणी माता के चमत्कारों की कई कहानियां प्रचलित हैं। इस मंदिर के प्रसिद्ध होने का एक और कारण यह भी है कि यहां 25 हजार चूहे रहते हैं, जिन्हें भक्त काबा कहकर पूजते हैं। मंदिर के हर कोने में आपको ये चूहे नजर आएंगे। हालांकि हैरान करने वाली बात यह है कि चूहे किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते। इस मंदिर को चूहों का मंदिर भी कहा जाता है। इतना नहीं यहां चूहों का जूठा प्रसाद भक्तों को दिया जाता है।
अन्य प्रमुख खबरें
नोएडा हिंसा में आगजनी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
जामिया नगर गैंगरेप मामले पर NCW सख्त, दिल्ली पुलिस से मांगी पूरी रिपोर्ट
क्या है ग्रीन टेक्नोलाॅजी? कम लागत में आधुनिक तकनीक से बनेंगी गुजरात की 20 सड़कें
PM Modi Rojgar Mela: मोदी सरकार का 'मिशन रोजगार' , PM ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
Twisha Sharma Death Case:परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, SIT मांगेगी समर्थ सिंह की कस्टडी
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...