PM Modi Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम के नामरूप में एक फर्टिलाइजर यूनिट का उद्घाटन करने के बाद कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। एक जनसभा को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा असम और नॉर्थ-ईस्ट के विकास का विरोध किया है। उन्होंने कहा, "जब बीजेपी सरकार ने संगीतकार भूपेन हजारिका को भारत रत्न दिया, तो कांग्रेस ने असम के इस महान सपूत का अपमान किया। कांग्रेस पार्टी ने असम के नगांव जिले में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने के हमारे फैसले का भी विरोध किया।"
प्रधानमंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस को असम के लोगों से कोई प्यार या सम्मान नहीं है, बल्कि वह अवैध प्रवासियों के प्रति पक्षपाती है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने उन घुसपैठियों का समर्थन किया जिन्होंने असम की डेमोग्राफी को बर्बाद कर दिया है क्योंकि ये घुसपैठिए विपक्षी पार्टी के वोट बैंक हैं। इसके विपरीत, बीजेपी ने हमेशा असम के लोगों के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए काम किया है।" उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा सरकार राज्य के मूल निवासियों की रक्षा के लिए अथक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कांग्रेस की एक-एक गलतियों को सुधार रहें है।
इससे पहले, पीएम मोदी ने गुवाहाटी में शहीद स्मारक क्षेत्र में ऐतिहासिक असम आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी, जो राज्य के लोगों के लिए बहुत भावुक क्षण था। प्रधानमंत्री ने 1979 में शुरू हुए छह साल लंबे विदेशी विरोधी आंदोलन के पहले शहीद खर्गेश्वर तालुकदार की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए और माला पहनाई, और असम की पहचान, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए किए गए बलिदानों को याद किया।
शहीद स्मारक क्षेत्र उन 860 लोगों को समर्पित है जिन्होंने असम आंदोलन के दौरान अपनी जान गंवाई थी। अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने शहीद गैलरी का भी दौरा किया, जहां सभी शहीदों की मूर्तियां स्थापित हैं, और उन सभी को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने ब्रह्मपुत्र नदी पर क्रूज जहाज 'चराइदेव' पर असम के अलग-अलग हिस्सों से चुने गए 25 छात्रों के साथ एक खास और प्रेरणादायक बातचीत भी की, जो राज्य की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान एक अनोखा अनुभव था।
अन्य प्रमुख खबरें
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस