किर्गिस्तान में फंसे युवाओं की वतन वापसी की उम्मीद, केंद्रीय मंत्री ने दूतावास से की बात
खबर सार :-
किर्गिस्तान में फंसे युवाओं की वापसी के लिए केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने भारतीय दूतावास से बात की। बता दें कि रूस में नौकरी का झांसा देकर पीलीभीत के कुछ युवाओं को किर्गिस्तान भेजा गया था। जहां उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है।
खबर विस्तार : -
पीलीभीतः केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने किर्गिस्तान में फंसे पीलीभीत संसदीय क्षेत्र के युवाओं की वतन वापसी के लिए पहल की है। उन्होंने दिल्ली में पीड़ित परिजनों से मुलाकात के बाद भारतीय दूतावास के सचिव से बात की और फंसे हुए नागरिकों की शीघ्र वापसी की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।
दिया था नौकरी का झांसा
परिजनों ने मंत्री को बताया कि पीलीभीत के कई युवक पिछले काफी समय से किर्गिस्तान में फंसे हुए हैं। उन्हें रूस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर किर्गिस्तान भेजा गया था। वहां उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है और उन्हें समय पर वेतन भी नहीं मिल रहा है।
समस्या की गंभीरता को समझते हुए, जितिन प्रसाद ने तत्काल किर्गिस्तान स्थित भारतीय दूतावास के सेक्रेटरी से फोन पर संपर्क किया। उन्होंने सचिव को फंसे हुए नागरिकों और उनके परिजनों की पूरी स्थिति से अवगत कराया।
केंद्रीय मंत्री ने दिए निर्देश
जितिन प्रसाद ने दूतावास के सचिव को इन सभी युवाओं को सुरक्षित और जल्द भारत वापस बुलाने के लिए आवश्यक प्रक्रियाएँ शुरू करने का निर्देश दिया। उनकी इस पहल के बाद चिंतित परिजनों के चेहरों पर संतोष और खुशी दिखाई दी। मंत्री ने परिजनों को जल्द वापसी का आश्वासन भी दिया।
उल्लेखनीय है कि इस मामले को लेकर इससे पहले पीलीभीत के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव भी उत्तर प्रदेश के गृह सचिव को विस्तृत रिपोर्ट भेज चुके हैं। दिल्ली में केंद्रीय राज्यमंत्री से मुलाकात के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, लेखराज भारती, डॉ. सौरभशर्मा, देव स्वरूप पटेल और किर्गिस्तान में फंसे युवाओं के परिजन मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
राम मंदिर के पहले पूर्णकालिक CEO का रास्ता साफ, 3 नामों का पैनल तैयार
2026-09-01
-
देशभर में बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना, 20 राज्यों में अलर्ट
2026-09-01
-
आज से बढ़े कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम, रेस्तरां में खाना हो सकता है महंगा
2026-09-01
-
सुप्रीम कोर्ट से 'मोहम्मद' दीपक को राहत, FIR और सोशल मीडिया बैन पर रोक
2026-09-01
-
बिहार-झारखंड के बीच सोन नदी जल बंटवारे पर समझौता, 25 साल पुराना विवाद खत्म
2026-08-31
-
रोहित शर्मा का टीवी डेब्यू: 'फैमिली फुल हाउस' शो 19 सितंबर से
2026-08-31
-
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हमला, तीन की मौत, जंगल में बीतेगी रात
2026-08-31
-
गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: लूथरा बंधुओं को 2 हफ्ते में सरेंडर का आदेश
2026-08-31
-
राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला
2026-08-31
-
भारतीय नौसेना को मिला गहरे समुद्र का संकटमोचक INS निपुण
2026-08-31
-
भारत-उज्बेकिस्तान के बीच हुए कई समझौते, रणनीतिक साझेदारी की घोषणा
2026-08-30
-
NEET-PG 2026: 2.65 लाख अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
2026-08-30
-
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों का डंप किया विस्फोटक बरामद
2026-08-30
-
NEET PG 2026: बिजली गुल होने से परीक्षा रुकी, 5 सितंबर को दोबारा होगी परीक्षा
2026-08-30
-
लखनऊः राजनाथ सिंह ने किया 12 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास
2026-08-30