अनूपगढ़: राजस्थान के अनूपगढ़ शहर में भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर ब्राह्मण समाज ने भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। यह शोभायात्रा धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ शहर के प्रमुख शिव मंदिर से आरंभ होकर कनॉट प्लेस पहुंची, यहां से भगवान परशुराम चौक पहुंचीं, जहां भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं की जय-जय कार से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया और ब्राह्मण धर्मशाला पहुंचकर यात्रा संपन्न हो गई।
परशुराम जयंती पर निकाली गई इस ऐतिहासिक शोभायात्रा में शहर भर के श्रद्धालु, महिला-पुरुष, युवा एवं बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस यात्रा में शामिल लोगों ने "जय-जय परशुराम" के उद्घोष के साथ पूरे शहर को धार्मिक रंग में रंग दिया। यह शोभायात्रा जिन-जिन मार्गों और चौराहों से होकर गुजरी वहां जगह-जगह धर्मप्रेमियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस तरह पूरे वातावरण में भक्ति और उल्लास की छटा बिखर गई। भगवान परशुराम के अनुयायियों ने यात्रा के दौरान पारंपरिक परिधान धारण कर परशुराम जी के परशु की पूजा-अर्चना भी की। सैकड़ों की संख्या में जुटे श्रद्धालु डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते नजर आए। शोभायात्रा में रथ सज्जा, झांकियां और भगवान परशुराम की आकर्षक प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और संस्कृति को मजबूत करने का माध्यम भी है। इस शोभायात्रा का समापन शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्ण वातावरण में हुआ।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस