हरिद्वार: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की अस्थियां आज गंगा में विसर्जित की गईं। लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिजन उनकी अस्थियां लेकर शुक्रवार को हर की पौड़ी पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की अस्थियां गंगा में विसर्जित की गईं।
तीर्थ पुरोहित पंडित सूरज शर्मा ने बताया कि पहलगाम हमले में शहीद हुए करनाल निवासी नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की अस्थियां आज उनके परिजन हरिद्वार लेकर आए। विनय नरवाल की अस्थियां विधि-विधान के साथ हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड से गंगा में विसर्जित की गईं। पिता राजेश नरवाल ने अपने बेटे की अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं। बेटे की अस्थियां गंगा में विसर्जित करते समय पिता राजेश नरवाल काफी भावुक हो गए। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उनके बेटे के साथ जो होना था, वह हो गया। वह सरकार से बस इतना कहना चाहते हैं कि ऐसा दोबारा न हो। दुख की इस घड़ी में पूरा देश उनके परिवार के साथ खड़ा है, जिसके लिए उन्होंने देश का आभार जताया है।
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने गोलीबारी की थी। इस आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी शामिल थे। विनय नरवाल मूल रूप से हरियाणा के करनाल के रहने वाले थे। 16 अप्रैल को उनकी शादी हुई थी। शादी के एक हफ्ते बाद ही विनय नरवाल के साथ यह घटना घटी। विनय नरवाल अपनी पत्नी के साथ छुट्टियां मनाने कश्मीर गए थे। विनय नरवाल दो साल पहले ही नौसेना में शामिल हुए थे। इस समय उनकी पोस्टिंग कोच्चि में थी।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस