Tahawwur Rana: देश के सबसे बड़े दुश्मन तहव्वुर राणा को बुधवार को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने तहव्वुर राणा की भारत प्रत्यर्पण रोकने की याचिका खारिज कर दी थी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) मुंबई 26/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को भारत लाएगी।
हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उसे दिल्ली लाया जाएगा या मुंबई। सूत्रों की माने तो उसके (Tahawwur Rana) मुंबई पहुंचने की संभावना है, जहां 26/11 की साजिश को अंजाम दिया गया था। यह भी बताया जा रहा कि वह शुरुआती कुछ हफ्ते NIA की हिरासत में बिताएगा।
बता दें कि आतंकी राणा 26/11 2008 के मुंबई हमले में वांछित था, जिसमें 157 लोग मारे गए थे। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने भारत प्रत्यर्पण रोकने की उसकी याचिका खारिज कर दी थी। यह याचिका मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स के समक्ष प्रस्तुत की गई थी।
इससे पहले, राणा 13 फरवरी को दायर अपनी याचिका के गुण-दोष पर मुकदमे (सभी अपीलों के समाप्त होने सहित) तक अपने प्रत्यर्पण और भारत के सामने आत्मसमर्पण पर रोक लगाने की मांग कर रहा था। उसने तर्क दिया कि भारत में उसका प्रत्यर्पण अमेरिकी कानून और यातना के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन का उल्लंघन है, क्योंकि उसे भारत में यातना का खतरा है। हालांकि, अदालत ने इन दलीलों को स्वीकार नहीं किया।
भारत ने 7 मार्च को कहा था कि वह राणा के प्रत्यर्पण के लिए आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम कर रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने वाशिंगटन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद राणा के प्रत्यर्पण को मंजूरी दी थी।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी