Myanmar-Thailand Earthquake: भारत के पड़ोसी देश म्यांमार और थाईलैंड में शुक्रवार को आए शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दोनों देशों में 1000 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 2300 लोग घायल हुए हैं। जबकि 10 हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है।
बता दें कि शुक्रवार दोपहर आए भूकंप का केंद्र म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले के ठीक पश्चिम में था। भूकंप का केंद्र शहर से करीब 17.2 किलोमीटर दूर था। इसका असर राजधानी नेपीडॉ समेत कई बड़े शहरी केंद्रों में महसूस किया गया। इससे पहले शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया था कि म्यांमार में आए भूकंप के कारण 694 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए। मलबे को लगातार हटाया जा रहा है। USGS ने आज सुबह अपनी ताजा रिपोर्ट में 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका जताई है।
भूकंप के कारण म्यांमार के साथ थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी काफी नुकसान हुआ है। बैंकॉक में निर्माणाधीन 33 मंजिला इमारत ढह गई। इमारत के ढहने से छह लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इमारत के ढहने से आसपास के इलाके में भारी धूल और मलबा फैल गया। बैंकॉक में लोग भागते नजर आए और राहत कार्य जारी है। भूकंप की तीव्रता 7.7 मापी गई और इसके बाद कई झटके आए, जिनमें से एक की तीव्रता 6.4 थी।
इस बीच, म्यांमार और थाईलैंड में आए विनाशकारी भूकंप से मची तबाही के बीच भारत ने म्यांमार को 15 टन राहत सामग्री भेजी है। भारत के अलावा चीन और रूस ने भी मदद भेजी है। म्यांमार सरकार ने राहत प्रयासों के लिए रक्तदान की अपील की है और विदेशी सहायता स्वीकार करने की बात कही है।
अन्य प्रमुख खबरें
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस