Mumbai-Ahmedabad Bullet Train : भारत में बुलेट ट्रेन का सपना अब जमीन पर आकार लेने लगा है। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (Mumbai-Ahmedabad Bullet Train) के तहत गुजरात के सूरत में देश का पहला बुलेट ट्रेन स्टेशन लगभग तैयार है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा साझा किए गए वीडियो में विशाल वायाडक्ट और निर्माण कार्य की प्रगति दिखाई दे रही है, जो यह बताता है कि भारत अब हाई-स्पीड रेल के युग में तेजी से प्रवेश करने वाला है।
रेल मंत्री ने जानकारी दी कि Mumbai-Ahmedabad Bullet Train प्रोजेक्ट के तहत अब तक 300 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड स्ट्रक्चर तैयार है। इसमें से 257.4 किलोमीटर का निर्माण फुल स्पैन लॉचिंग टेक्नोलॉजी से हो रहा है। यह तकनीक निर्माण गति को 10 गुना तक बढ़ा देती है, जिससे काम बेहद तेजी से हुआ।
इस वायाडक्ट पर कई नदी पुल, स्टील और पीएससी ब्रिज, स्टेशन बिल्डिंग और साउंड बैरियर भी शामिल हैं। खास यह है कि हर एक स्पैन गर्डर का वजन लगभग 970 टन है और वायाडक्ट के दोनों ओर 3 लाख से अधिक नॉइज़ बैरियर लगाए गए हैं ताकि आवाज़ को कम से कम रखा जा सके।
इस प्रोजेक्ट की एक और उपलब्धि यह है कि इसमें प्रयोग की जा रही अधिकतर तकनीक और उपकरण भारत में ही निर्मित हैं। लॉन्चिंग गैंट्री, ब्रिज गैंट्री और गर्डर ट्रांसपोर्टर जैसी भारी मशीनरी भी देश में बनी है, जो यह बताता है कि भारत अब हाई-स्पीड रेलवे तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बढ़ चुका है। अब तक प्रोजेक्ट में 383 किमी पियर्स, 401 किमी फाउंडेशन, 326 किमी गर्डर कास्टिंग का कार्य हो चुका है। इसके साथ ही गुजरात में करीब 157 किलोमीटर ट्रैक भी बिछाया जा चुका है। कुल मिलाकर इस रूट पर 12 आधुनिक स्टेशन तैयार तैयार करने की योजना है।
अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता रहा तो 2026 में सूरत से बिलीमोरा के बीच भारत की पहली Mumbai-Ahmedabad Bullet Train दौड़ सकती है। इसके लिए जापान से शिंकानसेन ट्रेन के कोच 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में भारत पहुंच सकते हैं। इसके बाद ट्रायल रन की शुरुआत अगले साल हो सकती है। पूरे रूट पर यात्री सेवा शुरू होने की समयसीमा 2029 तय की गई है। महाराष्ट्र और गुजरात, दोनों राज्यों में ट्रेन रख-रखाव और संचालन के लिए आधुनिक डिपो बनाए जा रहे हैं। इससे न केवल रेल संचालन में सुविधा होगी, बल्कि रोज़गार और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस