Monsoon Update: देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। कई हिस्सों में बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। मौसम विभाग ने 23 से 27 जून तक पूरे भारत के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें कई जगहों पर भारी बारिश (heavy rains ) की चेतावनी दी गई है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 25 जून से उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, 23 और 24 जून को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर बेहद भारी बारिश यानी 20 सेमी से ज्यादा बारिश हो सकती है।
मध्य और पूर्वी भारत की बात करें तो 23 से 27 जून के बीच छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, झारखंड,पश्चिम बंगाल और बिहार और कई हिस्सों में भारी बारिश (heavy rains ) की संभावना जताई गई है। बिहार में 23 और 24 जून को, ओडिशा में 25 और 26 को, जबकि झारखंड में 26 जून को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान लगाया गया है।
पश्चिम भारत में भी मानसून ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। यहां 23 से 29 जून के बीच मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, कोंकण, मराठवाड़ा और गोवा कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। जबकि गुजरात राज्य में भी 23 जून को तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। पूर्वोत्तर भारत में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। 23 जून को असम, मेघालय और नागालैंड में भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में 23 और 24 जून को भारी बारिश की चेतावनी है। अगले सात दिनों तक इस पूरे क्षेत्र में आंधी, बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना है।
Monsoon Update: दक्षिण भारत में आंधी बारिश की चेतावनी
दक्षिण भारत की बात करें तो 23 से 27 जून के बीच तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, रायलसीमा और लक्षद्वीप में आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना है। साथ ही 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी