कैबिनेट ने द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने के लिए 6,969.67 करोड़ रुपए के टनल प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
खबर सार :-
पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट ने एनएच-148एई पर 6 लेन की रोड टनल को मंजूरी दी है। इस टनल के जरिए द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली वसंतकुंज में मौजूद नेल्सन मंडेला मार्ग को जोड़ा जाएगा। 8.1 किमी लंबे इस टनल को हाइब्रिड एनुटी मोड पर बनाया जाएगा। यह द्वारका एक्सप्रेसवे को वसंत कुंज से जोड़ेगा, जिससे गुरुग्राम, द्वारका, आईजीआई एयरपोर्ट और पश्चिम दिल्ली से साउथ की ओर आने वाले ट्रैफिक को फायदा होगा।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने बुधवार को एनएच-148एई पर 6 लेन की रोड़ टनल को मंजूरी दे दी है। इसके जरिए द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली के वंसतकुज में मौजूद नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ा जाएगा।
हाइब्रिड एनुटी मोड पर बनाया जाएगा 8.1 किमी लंबी टनल
कैबिनेट की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इस 8.1 किलोमीटर लंबी टनल को हाइब्रिड एनुटी मोड (एचएएम) पर बनाया जाएगा। इसकी कुल लागत 6,969.67 करोड़ रुपए होगी। यह प्रोजेक्ट पश्चिम और दक्षिण दिल्ली के बीच आवाजाही को तेज करेगा। यह द्वारका एक्सप्रेसवे को वसंत कुंज से जोड़ेगा, जिससे गुरुग्राम, द्वारका, आईजीआई एयरपोर्ट और पश्चिम दिल्ली से साउथ की ओर आने वाले ट्रैफिक को फायदा होगा।
लिंक टनल को बारापुल्ला एलिवेटेड रोड से जोड़ेगा
जमीन के नीचे बनने वाली ट्विन-ट्यूब टनल से जमीन के ऊपर होने वाली दिक्कतें कम होंगी और दक्षिणी रिज वन क्षेत्र भी सुरक्षित रहेगा, क्योंकि 1.98 किलोमीटर लंबी टनल रिज के नीचे से गुजरेगी। एनएचएआई, एम्स और महिपालपुर के बीच एक एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने का भी प्रस्ताव दे रहा है। यह लिंक टनल को बारापुल्ला एलिवेटेड रोड से जोड़ेगा, जिससे पश्चिमी और दक्षिणी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा से जुड़ जाएंगे।
छतरपुर से महिपालपुर की ओर फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव
प्रस्तावित टनल रंगपुरी (दक्षिणी दिल्ली) रिज से होकर गुजरेगी। इसे ट्विन-ट्यूब टनल के तौर पर डिजाइन किया गया है। यह शिवमूर्ति इंटरचेंज से शुरू होगी और नेल्सन मंडेला मार्ग और महिपालपुर-छतरपुर रोड के चौराहे से पहले खत्म होगी। बयान में कहा गया है कि इस चौराहे पर भीड़ कम करने के लिए, नेल्सन मंडेला मार्ग के साथ 1.8 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड का भी प्रस्ताव है। इसके अलावा, मौजूदा फ्लाईओवर के साथ छतरपुर से महिपालपुर की ओर एक और फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव है। छतरपुर की ओर राइट-टर्न ट्रैफिक को आसान बनाने के लिए एक एलिवेटेड यू-टर्न का भी प्रस्ताव है।
8.1 किलोमीटर होगी प्रस्तावित फ्लाईओवर प्रोजेक्ट की कुल लंबाई
मुख्य कैरिजवे की लंबाई 6.3 किलोमीटर है। महिपालपुर-छतरपुर रोड पर प्रस्तावित फ्लाईओवर और एलिवेटेड यू-टर्न को मिलाकर, प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 8.1 किलोमीटर हो जाती है। इसमें 3.14 किलोमीटर की टनल, 0.98 किलोमीटर का टनल अप्रोच रैंप, आरई वॉल के साथ 0.554 किलोमीटर का अप्रोच, 2.556 किलोमीटर का एलिवेटेड हिस्सा और 0.870 किलोमीटर की एट-ग्रेड रोड शामिल है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
2026-07-20
-
2026-07-20
-
2026-07-20
-
दिल्ली में CJP कार्यकर्ताओं का जोरादर प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज...आंसू गैस के गोले भी दागे
2026-07-20
-
‘संसद चलो मार्च’ में शामिल होने के लिए सोनम वांगचुक ने लिखी अस्पताल को चिट्ठी
2026-07-20
-
Uttarakhand Rain: भारी बारिश से बढ़ा भूस्खलन का खतरा, प्रशासन ने रोकी चारधाम यात्रा
2026-07-20
-
2026-07-20
-
2026-07-19
-
फर्जी भारतीय पहचान बनाकर रह रहे बांग्लादेशी नागरिक को अदालत ने ठहराया दोषी, डिपोर्टेशन का दिया आदेश
2026-07-19
-
Nagaland Landslide: नागालैंड में भूस्खलन से भारी तबाही, अब तक 8 की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी
2026-07-19
-
केदारनाथ धाम में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ तेज, फर्जी साधुओं पर कार्रवाई, 15 लोगों के चालान
2026-07-19
-
Sonam Wangchuk: सफदरजंग में ही रहेंगे सोनम वांगचुक, हाईकोर्ट का मेदांता शिफ्ट करने से इनकार
2026-07-19
-
लघु वनोपज सहकारी समिति गीदम का तेंदूपत्ता सबसे ऊंची दर 10 हजार 909 में हुआ विक्रय
2026-07-19
-
2026-07-19
-
2026-07-18