Mansa Devi Mandir Stampede: उत्तराखंड के हरिद्वार (Haridwar) में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस और मेडिकल टीमें मौके पर मौजूद हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई है। हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में हर दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। रविवार होने के कारण मंदिर में और भी भीड़ पहुंच गई। बताया जा रहा है कि रविवार को भारी भीड़ के बीच मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। धक्का-मुक्की के बाद लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे। इससे वहां भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।
मंदिर में भगदड़ की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति को संभालने की कोशिश की। कुछ लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मनसा देवी मंदिर में मेडिकल टीमें भी पहुंच गई हैं, जो घायल श्रद्धालुओं की मदद कर रही हैं। हरिद्वार के एसएसपी प्रमोद सिंह डोभाल ने भगदड़ की घटना में 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा, "हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ की अत्यंत दुखद सूचना मिली है। उत्तराखंड एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं। मैं इस संबंध में स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है। मैं माता रानी से सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं।"
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी