Dhakad highway Video : मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। खबर ऐसी कि जिसने राज्य की सियासत और सामाजिक व्यवस्था को पूरी तरह हिलाकर रख दिया है। एक स्थानीय नेता मनोहर लाल धाकड़ का अपनी महिला मित्र के साथ हाईवे पर अश्लील हरकत करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना 13 मई की है और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर घटी, जिसे हाईवे पर लगे हाई-रिज़ॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरों ने रिकॉर्ड किया।
जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा वैसे ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। फौरन पुलिस हरकत में आई और मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 (सार्वजनिक अश्लीलता), धारा 285 (जान-माल को खतरे में डालने वाली हरकत) और धारा 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद से मनोहर लाल धाकड़ मिल नहीं रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई टीमें गठित की गई हैं। मंदसौर के भानपुरा थाने में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही, इस बात की पुष्टि भी परिवहन विभाग ने कर दी है कि वीडियो में दिख रही सफेद कार मनोहर लाल धाकड़ के नाम पर ही पंजीकृत है।
धाकड़ के सियासी संबंध उजागर होते ही भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने सफाई देते हुए कहा कि मनोहरलाल धाकड़ पार्टी का प्राथमिक सदस्य भी नहीं हैं। हालांकि दीक्षित ने उनकी पत्नी सोहन बाई को जिला पंचायत सदस्य बताया हैं। वहीं, धाकड़ महासभा युवा संघ ने उन्हें राष्ट्रीय मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन धाकड़ ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि संगठन की प्रतिष्ठा के लिए यह कदम जरूरी था।
रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज सिंह ने कहा कि “पब्लिक प्लेस पर इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है। यह कानून और सामाजिक मर्यादा दोनों का उल्लंघन है। सार्वजनिक सड़कें सभी नागरिकों की गरिमा और सुरक्षा के लिए होती हैं। ऐसा आचरण पूरी व्यवस्था को चुनौती है।
BNS धारा 296 के अंतर्गत सार्वजनिक अश्लीलता के आरोप में तीन महीने की जेल या जुर्माना लगाया जा सकता है। BNS धारा 285 के तहत यदि किसी की हरकत से अन्य लोगों की जान-माल को खतरा हो, तो छह महीने तक की जेल या ₹5000 तक का जुर्माना हो सकता है।
ये सजाएं अलग-अलग या एक साथ भी दी जा सकती हैं। पुलिस ने आसपास के जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है और उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी