Manipur Violence: मणिपुर में शनिवार को एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। जिसके बाद मणिपुर सरकार ने 5 जिलों में इंटरनेट पर बंद कर दिया। वहीं बढ़ती हिंसा को देखते हुए बिष्णुपुर जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है। दरअसल शनिवार रात को मैतेई संगठन के नेता अरंबाई टेंगोल समेत कई नेताओं को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद हिंसा भड़क उठी। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर वाहनों में जमकर तोड़फोड़ व आगजनी की। इस दौरान कई बसों को आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद हिंसक झड़पें शुरू हो गईं। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की धमकी दी।
उधर राजधानी में बढ़ती हिंसा को देखते हुए पुलिस ने बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत की खबर भी सामने आ रही है।, बता जा रहा है कि ये शख्स लाठीचार्ज में घायल हुआ था। हिंसा को देखते हुए इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, थौबल और काकचिंग में पांच से अधिक लोगों के एक साथ इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई है। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, थौबल, बिष्णुपुर और काकचिंग में इंटरनेट पर रोक लगा दी है। जबकि हिंसा को देखते हुए बिष्णुपुर जिले में पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया गया है।
बता दें कि शनिवार को पुलिस ने दो प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया था। वहीं शनिवार देर रात आरामबाई टेंगोल की गिरफ्तारी के बाद इंफाल पूर्व और पश्चिम जिलों में भारी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। इसके बाद राजधानी इंफाल के कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुईं। इंफाल के खुरई लामलोंग इलाके में प्रदर्शनकारियों की गुस्साई भीड़ ने बसों को जला दिया, टायर जलाकर सड़कें बंद कर दीं और सुरक्षा बलों से भिड़ गई। प्रदर्शनकारी यहीं नहीं रुके। वे इंफाल एयरपोर्ट के तुलिहाल गेट के बाहर जमा हो गए और एयरपोर्ट रोड पर यातायात बाधित कर दिया और रात वहीं सोए। उन्हें खबर मिली थी कि गिरफ्तार नेता को बाहर ले जाया जा रहा है।
गौरतलब है कि 2023 से अब तक मीतेई और कुकी समुदायों के बीच हुई हिंसा में 260 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि हजारों लोग अपना घर छोड़कर कहीं और जाने को मजबूर हुए। हालात में कोई सुधार न होने पर केंद्र की मोदी सरकार ने फरवरी 2025 में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस