त्रिशूर : केरल के त्रिशूर जिले के गुरुवायूर नगर पालिका में महात्मा गांधी की नई मूर्ति (Gandhi Statue) को लेकर विवाद देखने को मिला। गुरुवायूर (Guruvayoor) के बायो पार्क () में हाल ही में इस मूर्ति का अनावरण किया गया, लेकिन वहां मौजूद लोग महात्मा गांधी की मूर्ति को देखकर चौंक गए, क्योंकि यह मूर्ति गांधीजी से बिल्कुल मेल नहीं खाती थी। मूर्ति में गांधीजी की पहचान के लिए केवल चश्मा और लाठी का संकेत दिखाई दिया था, जबकि उनका चेहरा और अन्य लक्षण किसी तरह से राष्ट्रपिता से मेल नहीं खा रहे थे। गांधीजी की मूर्ति को लेकर यह विवाद उस समय खड़ा हुआ जब केरल छात्र संघ (केएसयू) के जिला अध्यक्ष गोकुल गरुवायूर ने त्रिशूर के जिला कलेक्टर के पास शिकायत दर्ज की। उनका आरोप था कि यह मूर्ति गांधीजी के सम्मान के अनुरूप नहीं है और इसे तत्काल बदलना चाहिए। उनका कहना था कि यह मूर्ति महाxत्मा गांधी जैसी बिल्कुल भी नहीं दिखाई दे रही।
नगर पालिका अध्यक्ष एम. कृष्णदास ने इस विवाद पर सफाई दी कि मूर्ति का अनावरण किसी के अपमान की मंशा से नहीं किया गया था। उन्होंने बताया कि यह मूर्ति अभी अधूरी है और इसे पूर्ण करने की प्रक्रिया चल रही है। मूर्तिकार ने भी इस बात को स्वीकार किया कि यह मूर्ति अभी केवल एक शुरुआती रूप है और भविष्य में इसे सही रूप में ढाला जाएगा।
मूर्तिकार ने इस मूर्ति के निर्माण के पीछे की वजह भी स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्होंने जो मॉडल प्रस्तुत किया था, वह छोटा और सुंदर था, और इसी के आधार पर नगर पालिका ने उम्मीद की थी कि असली मूर्ति भी इसी तरह की बनेगी। हालांकि, बाद में यह मूर्ति लोगों की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी और विवाद का कारण बन गई।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी