Maharashtra Love Story: महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवती ने अपने प्रेमी की हत्या के बाद लाश से शादी कर ली। 27 नवंबर को प्रियसी आंचल के पिता और भाई ने उसके प्रेमी सक्षम टेटे की हत्या कर दी, क्योंकि उसे दूसरी जाति के लड़के से प्यार हो गया था। इसके बाद जो हुआ वह और भी दिल दहला देने वाला था।
प्रियसी आंचल ने उसकी मौत के बाद भी उसकी याद में अपनी जिंदगी जीने का फैसला किया है। लाश से उसकी शादी ने न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बना दिया है। युवती ने अब अपने और अपने प्रेमी के परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की है। आंचल ने नांदेड़ के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, शाहजी उमाप से मुलाकात की और पूरी घटना बताई। आंचल ने बताया कि उसके पिता और भाई पहले से ही क्रिमिनल हैं। उसका एक भाई नाबालिग है और उसे कभी भी सुधार गृह से रिहा किया जा सकता है। इसलिए, उसे और उसके प्रेमी सक्षम के परिवार को खतरा है, और इसलिए उन्हें सुरक्षा की ज़रूरत है।

शुक्रवार को सक्षम का अंतिम संस्कार किया गया। उससे पहले, आंचल ने सक्षम से शादी करने का अहम फैसला किया। सक्षम और आंचल अलग-अलग जाति के थे, इसलिए उसकी प्रेमिका आंचल का परिवार इस शादी के खिलाफ था। सक्षम टेटे को उसकी गर्लफ्रेंड आंचल के पिता और भाई ने तीन गोलियां मारी और फिर उसके सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता गजानन ममीदवार समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
सक्षम की हत्या के बाद, आंचल अपना घर छोड़कर अपने बॉयफ्रेंड के घर चली गई और सक्षम की लाश से शादी करने का दिल दहला देने वाला फैसला किया। उसने लाश पर हल्दी और केसर लगाया और शादी कर ली। इसके बाद वह फूट-फूट कर रोने लगी।
आंचल चाहती है कि इस मामले के आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिले। आंचल ने बताया कि उसका भाई उसे पुलिस स्टेशन ले गया, जहां पुलिसवालों ने उसे मर्डर करने के लिए उकसाया। आंचल ने बताया कि उसका भाई नाबालिग है। उसने कहा था कि वह सक्षम को मारकर जल्द जेल से बाहर आ जाएगा। इसके बाद वह उसके परिवार को भी मार देगा।
आंचल ने बताया कि उसके भाई ने उसे धमकी भी दी थी कि अगर उसने अपने परिवार के खिलाफ गवाही दी या कोर्ट गई तो वह उसे भी मार देगा। ऐसे में हमें प्रोटेक्शन चाहिए। पुलिसवालों पर भी एक्शन लिया जाना चाहिए। आंचल ने कहा कि सक्षम की हत्या करने वालों को फांसी होनी चाहिए। पुलिसवालों पर भी एक्शन लिया जाना चाहिए।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-05-31
एलओसी पार करते समय पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार, पकड़े जाने पर बोला ‘प्रेमिका से मिलने आया हूं’
2026-05-31
Abhishek Banerjee के बाद अब TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, सिर पर लगी गंभीर चोट
2026-05-31
2026-05-31
ISI और मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध मॉड्यूल पर कसा शिकंजा, दिल्ली पुलिस की जांच तेज
2026-05-31
2026-05-31
2026-05-30
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी का जबरदस्त विरोध, प्रदर्शनकारियों ने अंडे और जूते फेंके, लगाए नारे
2026-05-30
2026-05-30
2026-05-30
NEET UG 2026 Paper Leak Case: CBI की जांच तेज, मनीषा हवलदार की कस्टडी बढ़ी, मांढरे को...
2026-05-30
Pashupati seal controversy: ऑड्रे ट्रुश्के के बयान पर भड़के भारत के संत, कहा- अमेरिका मांगे माफी
2026-05-30
2026-05-30
वाहन चालकों को झटका! CNG और PNG के बढ़े दाम, सरकार ने की ये अपील
2026-05-30
म्यांमार के राष्ट्रपति का पहली भारत यात्रा आज से, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
2026-05-30