Leh Ladakh Protest: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की राजधानी लेह में बुधवार को पूर्ण राज्य दर्जा की मांग करे रहे आदोलनकारियों का प्रदर्शन हिंसक हो गया। इस दौरान छात्रों की पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ झड़प हुई। इतना ही नहीं युवाओं ने भाजपा कार्यालय में आग लगा दी, साथ पुलिस पर पथराव किया और एक सीआरपीएफ वाहन को फूंक दिया। इस दौरान पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दाग रही है और लाठीचार्ज किया, जबकि प्रदर्शनकारी पुलिस पर जमकर पथराव किया । इस दौरान कई प्रदर्शनकारी घायल होने की जानकारी सामने आ रही है।
बता दें कि ये छात्र सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जो पिछले 15 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। दरअसल प्रदर्शनकारी लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची के सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं। आयोजकों ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस मामले पर निर्णय के लिए 6 अक्टूबर की तारीख तय की है, लेकिन प्रदर्शनकारी उससे पहले समाधान की मांग कर रहे हैं। क्योंकि 10 सितंबर से 35 दिनों की भूख हड़ताल पर बैठे 15 लोगों में से दो की मंगलवार शाम को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगें पूरी न होने के विरोध में आज बंद का आह्वान किया था, जिसके कारण हिंसा भड़क गई। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
गौरतलब है कि 2019 में, जब अनुच्छेद 370 और 35A को निरस्त किया गया था, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था। सरकार ने उस समय आश्वासन दिया था कि राज्य में स्थिति सामान्य होने पर पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल कर दिया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस