Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम ज़िले के अखल के जंगल में आतंकवादियों के साथ रात भर चली मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए, जबकि दो घायल हो गए। यह घाटी में सबसे लंबे आतंकवाद विरोधी अभियानों में से एक है, जो शनिवार को अपने नौवें दिन में प्रवेश कर गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ अभी भी जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर ज़िले के अखल के जंगल में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने 1 अगस्त को घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। अब तक मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे जा चुके हैं। सेना ने शनिवार जानकारी देते हुए बताया कि चिनार कोर राष्ट्र के लिए कर्तव्य निभाते हुए बहादुर जवानों के सर्वोच्च बलिदान का सम्मान करती है। उनका साहस और समर्पण हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा। सेना ने कहा कि वह शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता से खड़ी है। अधिकारियों ने बताया कि रात भर हुई गोलीबारी में दो अन्य जवान घायल हो गए, जिससे घायल सुरक्षा बल के जवानों की कुल संख्या नौ हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रमुख नलिन प्रभात और सेना के उत्तरी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा सहित वरिष्ठ पुलिस और सैन्य अधिकारी चौबीसों घंटे अभियान पर कड़ी नज़र रख रहे हैं। सुरक्षा बलों ने लगातार जंगल में आतंकियों का पता लगाने के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन खोज कर रहे हैं। पैरा कमांडो भी छिपे हुए आतंकवादियों को मार गिराने में सुरक्षा बलों की सहायता कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस