Kolkata Hotel Fire: कोलकाता में एक होटल में मंगलवार रात भयंकर आग लग गई। इस हादसे में 14 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। यह आग बड़ा बाजार इलाके में स्थित ऋतुराज होटल ( Rituraj Hotel ) में लगी। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरे होटल को अपनी आगोश में ले लिया। धुएं के कारण कई लोग होटल के अंदर ही फंस गए। इस दौरान होटल में मौजूद कुछ लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोग छत और खिड़की से ही छलांग लगा दी।
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन (rescue operation) शुरू किया। फायर ब्रिगेड की टीम को दीवार तोड़कर होटल में घुसना पड़ा, लेकिन आग (Fire) की चपेट में आने से 14 लोगों की जान चली गई। इसके अलावा कई लोगों को बचाया गया। आग मंगलवार रात करीब 9 बजे लगी। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
उधर पश्चिम बंगाल भाजपा (BJP) नेता दिलीप घोष ने इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, कोई भी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं करता है। सरकार में इतना भ्रष्टाचार है कि पैसे से सब कुछ हासिल किया जा सकता है। अवैध निर्माण होते हैं, और जहां चाहो बाजार खुल जाते हैं। नतीजतन, ऐसी घटनाएं होती हैं, जिससे जान-माल का नुकसान होता है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने लोग मारे गए।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस