Kedarnath Yatra 2025: केदारनाथ धाम में बाबा केदार (Baba Kedarnath) के कपाट दर्शन के लिए शुक्रवार दो मई शुक्रवार को विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। पहले ही दिन रिकॉर्ड 30,154 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। श्रद्धालुओं में बाबा केदार के दर्शन को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।
यात्रा कंट्रोल रूम, रुद्रप्रयाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार शाम 7 बजे तक कुल 30,154 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार (Baba Kedarnath) के दर्शन किए। इनमें से 19,196 पुरुष, 10,597 महिलाएं और 361 बच्चे शामिल है। दरअसल शुक्रवार सुबह सात बजे शुभ मुहूर्त में विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ खोल दिए गए।
श्रद्धालु अब अगले छह महीने तक बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर के कपाट खुलते ही हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। कपाट खुलते समय सेना के बैंड ने मधुर धुन बजाई। इस दौरान केदारनाथ घाटी श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंज उठी। इस अवसर पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) समेत अन्य प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।
बता दें कि इससे पहले अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए। यमुनोत्री और गंगोत्री (Yamunotri-Gangotri) के बाद केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। अब बद्रीनाथ धाम (Badrinath Dham) के कपाट भी 4 मई को खुलेंगे। दरअसल रुद्रप्रयाग में स्थित केदारनाथ धाम चारधाम यात्रा (CharDham Yatra) का अहम हिस्सा है। हर साल यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए आते हैं। इस साल यात्रा के पहले ही दिन श्रद्धालुओं में जो उत्साह देखने को मिला, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में काफी इजाफा हो सकता है।
उधर रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, मंदिर समिति, तीर्थ पुरोहित समाज, स्थानीय व्यापारी और स्वयंसेवी संस्थाओं ने मिलकर यात्रा को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस