Karnataka Road Accident: कर्नाटक में बुधवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा विजयपुर जिले के मंगोली के पास उस वक्त हुआ जब बस और एसयूवी कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एसयूवी परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार सवार पांच लोगों और बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक एसयूवी कार सोलापुर जा रही थी, इसी दौरान उसकी टक्कर मुंबई-बल्लारी बस से हो गई। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहां जाम लग गया, जिसके बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर जाम खुलवाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद वहां लोग जमा होने लगे। हाल के महीनों में कर्नाटक में सड़क हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है।
इससे पहले 8 मई को हावेरी जिले में हुए एक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे। यह हादसा ब्यादगी तालुक के मोटेबेन्नूर गांव के पास नेशनल हाईवे 48 पर हुआ था, जब एक कार ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी थी। इसके अलावा 4 जनवरी को कर्नाटक के गडग में हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई थी। यह हादसा गडग जिले के हुलाकोटी गांव के पास हुआ था।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस