DGP Om Prakash Murder: कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश की हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस मामले में आरोपी पत्नी पल्लवी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। ओम प्रकाश की पत्नी पल्लवी को सोमवार देर शाम उनके शव का अंतिम संस्कार किए जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, उनकी बेटी को मानसिक स्वास्थ्य जांच के लिए निमहंस अस्पताल में भर्ती कराया गया। पत्नी और बेटी पर पूर्व डीजीपी की हत्या का आरोप है।
पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार शाम को पल्लवी को घटनास्थल पर ले गई और उससे पूछताछ की। इस दौरान पल्लवी ने दावा किया कि वह और उनकी बेटी घरेलू हिंसा की शिकार थीं। पति ओम प्रकाश उन्हें रोज टॉर्चर करते थे। गन दिखाकर जान से मारने की बात कहते थे वारदात वाले दिन भी ऐसा ही हुआ जिसके बाद सेल्फ डिफेंस में पति ओमप्रकाश की हत्या कर दी।
सूत्रों की माने तो पूर्व डीजीपी (Om Prakash) डाइनिंग टेबल पर मछली खा रहे थे, उसी समय उनकी पत्नी पल्लवी किसी बात को लेकर उनसे झगड़ने लगीं। तीखी बहस के बाद पल्लवी ने पूर्व डीजीपी के चेहरे पर पहले मिर्च पाउडर फेंका। जब जलन से राहत पाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, इस दौरान पल्लवी ने उन पर चाकू से कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी पल्लवी ने अपने दोस्त को वीडियो कॉल किया और कथित तौर पर कहा कि मैंने राक्षस को मार दिया है।
हालांकि, बेटे ने आरोप लगाया कि मां और बहन उनके पिता को प्रताड़ित करती थीं। बताया जा रहा है कि ओम प्रकाश ने कुछ समय पहले ही अपनी जान को खतरा बताया था। पुलिस को पहले से ही शक था कि इस वारदात को किसी करीब ने अंजाम दिया है।
गौरतलब है कि पूर्व DGP ओम प्रकाश 1981 बैच के IPS अधिकारी थे और वह बिहार के चंपारण जिले के रहने वाले थे। उन्होंने भूविज्ञान में स्नातकोत्तर किया था। ओम प्रकाश ने अपने कार्यकाल के दौरान कई बड़े पदों पर काम किया। वह अपने कार्यकाल के दौरान कर्नाटक होमगार्ड और फायर ब्रिगेड के महानिदेशक और 2015 से 2017 तक राज्य के महानिदेशक के रूप में कार्य किया। 28 फरवरी, 2015 को कर्नाटक के डीजीपी का पद भार संभाला और 2017 में रिटायर हुए। रविवार को उनकी बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट स्थित उनके आवास में हत्या कर दी गई थी।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी