jharkhand Naxal Encounter: झारखंड के बोकारो जिले में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों में को बड़ी कामयाबी मिली है। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने आठ नक्सलियों को मार गिराया गए। बताया जा रहा रहा है कि मारे गए नक्सलियों में एक करोड़ के इनामी नक्सली विवेक भी शामिल है। मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए। फिलहाल मुठभेड़ जारी है।
झारखंड पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मुठभेड़ (Bokaro naxal Encounter) बोकारो के लुगु पहाड़ की तलहटी में हुई। पुलिस इस इलाके में नक्सलियों के बड़े समूह के होने की सूचना मिली थी। वहीं सूचना पर ऑपरेशन के लिए निकले सुरक्षा बलों पर नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में झारखंड पुलिस और केंद्रीय बल के जवानों ने गोलीबारी की। यह मुठभेड़ एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली विवेक के दस्ते के साथ हुई है। इस मुठभेड़ में विवेक के कई इनमी साथियों के मारे जाने की खबर है।
फिलहाल जंगल से अब तक 8 नक्सलियों के शव बरामद हुए। जिनकी पहचान की जा रही है। झारखंड पुलिस के प्रवक्ता और आईजी ऑपरेशन एवी होमकर ने बताया कि आठ नक्सली मारे गए हैं। मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस