झांसीः झांसी मंडल ने ट्रेनों में बेवजह चेन खींचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की हिदायत दी है और विशेष अभियान चलाकर जनवरी 2025 से अप्रैल 2025 के बीच मंडल में चेन खींचने के 510 मामले दर्ज किए गए।
इस दौरान 510 लोगों को गिरफ्तार किया गया और कुल 1.13 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस अभियान का उद्देश्य रेल सेवाओं को समय पर चलाना और यात्रियों को अनावश्यक असुविधा से बचाना है। स्टेशनवार आंकड़ों के मुताबिक वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर 91 मामले दर्ज किए गए, जिनमें सभी को गिरफ्तार कर 11,475 रुपये का जुर्माना वसूला गया। ग्वालियर स्टेशन पर 208 मामलों में सभी यात्रियों को गिरफ्तार कर 33,400 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
मुरैना स्टेशन पर 56 मामलों में सभी यात्रियों को गिरफ्तार कर 22,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया उरई स्टेशन पर 11 मामलों में सभी यात्रियों को गिरफ्तार कर 200 रुपये जुर्माना वसूला गया। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि चेन खींचने की अवैध गतिविधि से ट्रेनों के सुचारू संचालन में बाधा उत्पन्न होती है और यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है। इसे रोकने के लिए मंडल द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अनावश्यक चेन खींचने का काम न करें और यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखें। चेन खींचने का दुरुपयोग न केवल कानूनी अपराध है बल्कि इससे अन्य यात्रियों को भी असुविधा होती है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस