एयरोस्पेस, मैन्युफैक्चरिंग और स्वदेशीकरण में मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रहा अदाणी ग्रुप : जीत अदाणी
खबर सार :-
अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने इटली की दिग्गज कंपनी लियोनार्डो हेलिकॉप्टर्स के साथ करार किया है। अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के डायरेक्टर जीत अदाणी ने कहा कि डिफेंस सेक्टर अदाणी ग्रुप के लिए बड़ा और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सेंगमेंट बनकर उभरेगा। अदाणी ग्रुप एयरोस्पेस, मैन्युफैक्चरिंग और स्वदेशीकरण में मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रही है। अदाणी ग्रुप डिफेंस को पूरे सेक्टर के तौर पर देख रहा है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली : अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के डायरेक्टर जीत अदाणी ने मंगलवार को कहा कि डिफेंस सेक्टर अदाणी ग्रुप के लिए एक बड़ा और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सेगमेंट बनकर उभरेगा, क्योंकि कंपनी एयरोस्पेस, मैन्युफैक्चरिंग और स्वदेशीकरण में अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही है। राजधानी में पत्रकारों से बात करते हुए, जीत अदाणी ने कहा कि ग्रुप अपने ऑपरेशंस को एयरोस्पेस या एमआरओ जैसे अलग-अलग हिस्सों में नहीं देख रहा है, बल्कि डिफेंस को एक पूरे सेक्टर के तौर पर देख रहा है।
भविष्य की ग्रोथ का अहम हिस्सा होगा डिफेंस ग्रुप
हालांकि, उन्होंने भविष्य की योजनाओं के बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया, लेकिन बताया कि डिफेंस ग्रुप की भविष्य की ग्रोथ का एक अहम हिस्सा होगा और यह कंपनी और देश दोनों के लिए बहुत जरूरी है। जीत अदाणी ने पत्रकारों से कहा,"हम सिर्फ एयरोस्पेस और एमआरओ में सेगमेंट के आधार पर काम नहीं करते। हम डिफेंस को कुल मिलाकर देख रहे हैं और मैं भविष्य के बारे में ऐसे बयान नहीं देना चाहता कि हम इससे क्या उम्मीद रखते हैं।
एक ही जगह मिलेगा मैन्युफैक्चरिंग, असेंबली, प्रशिक्षण और वर्ल्ड क्लास सपोर्ट
उन्होंने आगे कहा कि हाल की घोषणाएं भारत की ग्रोथ यात्रा का हिस्सा बनने में ग्रुप के मजबूत विश्वास को दिखाती हैं। इससे पहले अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के निदेशक जीत अदाणी ने मंगलवार को कहा कि इटली की दिग्गज कंपनी लियोनार्डो हेलिकॉप्टर्स के साथ मिलकर वे भारत की जमीन पर एक ऐसा इकोसिस्टम बनाएंगे, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग, असेंबली, प्रशिक्षण और वर्ल्ड क्लास सपोर्ट एक ही स्थान पर मिलेगा।
मजबूत और स्थिर होंगी देश की हेलिकॉप्टर क्षमताएं
लियोनार्डो के साथ साझेदारी का ऐलान करते हुए जीत अदाणी ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि देश की हेलिकॉप्टर क्षमताएं यहां से मजबूत एवं स्थिर होंगी और पीढ़ियों तक मजबूत रहेंगी। उन्होंने आगे कहा,"भारत के शहर बड़े हो रहे हैं, हमारी आकांक्षाएं बढ़ रही हैं और ऐसी क्षमताओं की आवश्यकता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अब समय आ गया है कि हमारे लोग इन सेवाओं का अनुभव इस आश्वासन के साथ करें कि इन्हें भारत में निर्मित, भारत के लिए बनाए गए एक इकोसिस्टम द्वारा तैयार किया जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
राम मंदिर के पहले पूर्णकालिक CEO का रास्ता साफ, 3 नामों का पैनल तैयार
2026-09-01
-
देशभर में बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना, 20 राज्यों में अलर्ट
2026-09-01
-
आज से बढ़े कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम, रेस्तरां में खाना हो सकता है महंगा
2026-09-01
-
सुप्रीम कोर्ट से 'मोहम्मद' दीपक को राहत, FIR और सोशल मीडिया बैन पर रोक
2026-09-01
-
बिहार-झारखंड के बीच सोन नदी जल बंटवारे पर समझौता, 25 साल पुराना विवाद खत्म
2026-08-31
-
रोहित शर्मा का टीवी डेब्यू: 'फैमिली फुल हाउस' शो 19 सितंबर से
2026-08-31
-
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हमला, तीन की मौत, जंगल में बीतेगी रात
2026-08-31
-
गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: लूथरा बंधुओं को 2 हफ्ते में सरेंडर का आदेश
2026-08-31
-
राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला
2026-08-31
-
भारतीय नौसेना को मिला गहरे समुद्र का संकटमोचक INS निपुण
2026-08-31
-
भारत-उज्बेकिस्तान के बीच हुए कई समझौते, रणनीतिक साझेदारी की घोषणा
2026-08-30
-
NEET-PG 2026: 2.65 लाख अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
2026-08-30
-
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों का डंप किया विस्फोटक बरामद
2026-08-30
-
NEET PG 2026: बिजली गुल होने से परीक्षा रुकी, 5 सितंबर को दोबारा होगी परीक्षा
2026-08-30
-
लखनऊः राजनाथ सिंह ने किया 12 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास
2026-08-30