Jammu & Kashmir : जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को आतंकवादियों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी मिली है। यहां शोपियां जिले के बसकुचन इलाके से सुरक्षाबलों ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।
पुलिस ने गुरूवार को बताया कि सूचना मिलने के बाद सेना की 44 आरआर और सीआरपीएफ की 178 बटालियन के सहयोग लेकर एसओजी शोपियां जिले के बसकुचन इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने बताया कि इलाके की घेराबंदी की गई। इसी बीच पास के एक बाग में आतंकवादियों की हरकते दिखाई दीं। सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी। इसी कारण दोनों आतंकवादियों ने घबरा कर आत्मसमर्पण कर दिया, जिससे संभावित मुठभेड़ टल गई। दोनों की पहचान इरफान बशीर और उजैर सलाम के रूप में की गई है। इनके पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है जिसमें दो एके-56 राइफल, चार मैगज़ीन, 102 राउंड, दो हैंड ग्रेनेड, दो पाउच, 5400 रूपये नकद, एक मोबाइल फ़ोन, एक स्मार्टवॉच, दो बिस्किट पैकेट और एक आधार कार्ड शामिल है। पुलिस के अनुसार संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की जांच चल रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस