Sharmistha Panoli Arrest Case: कोलकाता की एक अदालत ने शनिवार को इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर (influencer) और पुणे की लॉ छात्रा शर्मिष्ठा पनोली को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 22 वर्षीय शर्मिष्ठा पनोली को कोलकाता पुलिस ने हाल ही हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। शनिवार उसे कोलकाता की सिटी कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उन्हें 13 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शर्मिष्ठा पनोली पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है।
उधर शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तार पर सियासत शुरु हो गई है। भाजपा और एनडीए नेताओं ने इस गिरफ्तारी की कड़ी आलोचना की है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार केवल 'सनातनियों' के खिलाफ कार्रवाई करती है, जबकि वह अपने नेताओं के खिलाफ दर्ज मामलों में कोई ठोस कदम नहीं उठाती। सायोनी घोष और महुआ मोइत्रा हवाला देते हुए सवाल उठाया कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही।
इसके अलावा बॉलीवुड की बेबाक क्वीन कंगना रनौत भी शर्मिष्ठा के समर्थन में उतर आई हैं। एक्ट्रेस ने कहा, 'अब उन्हें परेशान करने या धमकाने की जरूरत नहीं है।' वहीं, कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने इस गिरफ्तारी को 'पुलिस शक्ति का दुरुपयोग' करार दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के लिए अंतरराज्यीय गिरफ्तारियों पर चिंता जताई और कहा कि जब तक कोई स्पष्ट और तत्काल खतरा न हो, ऐसी कार्रवाई उचित नहीं है।
बता दें कि शर्मिष्ठा पनोली एक लॉ स्टूडेंट होने के साथ-साथ मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर (influencer) भी हैं। शर्मिष्टा ने हाल ही में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चुप रहने वाले बॉलीवुड सितारों पर सवाल उठाए थे। इस वीडियो में वे कुछ अनुचित शब्दों का इस्तेमाल किया था। जिसके चलते उनकी काफी आलोचना हुई थी। हालाकि विवाद बढ़ता देख उन्होंने माफी मांगी और वीडियो डिलीट कर दिया। हालांकि पुलिस धार्मिक भावनाएं आहत के आरोप में उन पर एफआईआर दर्ज की थी। गिरफ्तार से पहले पुलिस ने उन्हें नोटिस भी भेजा। लेकिन बाद में शर्मिष्ठा को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। फिलहाल कोर्ट ने शर्मिष्ठा को 13 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस