Shahjahanpur News : शाहजहांपुर: भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद की बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने की। बैठक में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों होटल कोल्ड स्टोर्स और मिनरल वाटर प्लांट द्वारा भूजल दोहन से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बिना पंजीकरण अनापत्ति प्रमाण पत्र के भू जल दोहन करने वाली 215 इकाइयों को नोटिस जारी किये गए हैं। सभी इकाइयों को निर्देश दिए हैं कि 15 दिनों के भीतर अपने बोरवेल पर डिजिटल फ्लोमीटर अनिवार्य रूप से लगाए और इसके पश्चात ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।
बैठक में चार औद्योगिक इकाइयों को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किए गए तथा एक आवेदन निरस्त किया गया। जिलाधिकारी यह भी कहा के जिले की सभी डेरिया अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करें। अन्यथा उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।भूजल अधिनियम के तहत बिना अनुमति दोहन करने पर जुर्माना और जेल हो सकती हैं । साथ ही यह अभी निर्णय लिया गया के 100 kL प्रतिदिन से अधिक पानी उपयोग करने वाली इकाइयां जल संरक्षण हेतु तालाबों का निर्माण करेंगी। इसके लिए तहसील और विकासखंड स्तर पर उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराई जाएगी ताकि जिले में भूजल संरक्षण के प्रयासों को मजबूत किया जा सके।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस