Indira Gandhi Birth Anniversary : भारत की पहली एवं एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर बुधवार को देशभर में श्रद्धांजलि सभाएँ आयोजित की जा रही हैं। 19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद में जन्मीं इंदिरा गांधी ने 1966 से 1977 तक लगातार तीन बार देश की बागडोर संभाली और फिर 1980 से 1984 में उनके निधन तक चौथे कार्यकाल में देश ने उनका सफल और प्रभावशाली नेतृत्व देखा। पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुत्री इंदिरा गांधी को भारतीय राजनीति में उनके साहस, निर्णायक नेतृत्व और दूरदृष्टि के कारण ‘आयरन लेडी’ भी कहा जाता है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए उन्हें संक्षिप्त संदेश में श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी ने दिल्ली स्थित शक्ति स्थल पर इंदिरा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि दी। राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनकी दादी ने उन्हें निर्भीक होकर राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखने की प्रेरणा दी है। खड़गे ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें संघर्ष, साहस और कुशल नेतृत्व की प्रतिमूर्ति बताते हुए कहा कि इंदिरा गांधी के दृढ़ निर्णयों ने भारत को वैश्विक मंच पर अनोखी पहचान दिलाई। कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक संदेश में इंदिरा गांधी को ‘शक्ति का साकार रूप’ बताया है और कहा कि उनके नेतृत्व ने भारत को आत्मनिर्भरता और समावेशी विकास की राह दिखाई। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने भी इंदिरा गांधी को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन बताता है कि नेतृत्व में कठोरता के साथ करुणा भी जरूरी होती है। उन्होंने लिखा कि इंदिरा गांधी की दूरदृष्टि और मजबूत इरादों ने भारत के आत्मविश्वास को नई दिशा दी और आज भी उनकी सोच सार्वजनिक जीवन में मार्गदर्शक बनी हुई है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस