लखनऊ। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। यात्रियों को सफर में राहत देने के लिए गाड़ी संख्या 05559/05560 रक्सौल-उधना एक्सप्रेस का संचालन 11 फेरे में किया जाएगा। गाड़ी संख्या 05559 रक्सौल से 17 मई से 26 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को संचालित की जाएगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05560 उधना से 18 मई से 27 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को संचालित की जाएगी।
ट्रेन में 06 थर्ड एसी कोच, एक एसएलआर-डी, 07 स्लीपर श्रेणी कोच, 02 सेकेंड एसी कोच, 04 साधारण कोच समेत कुल 21 कोच होंगे। गाड़ी संख्या 05559 रक्सौल से प्रत्येक शनिवार को सुबह 5.30 बजे रवाना होकर सिकटा, नरकटियागंज, बगहा, कप्तानगंज, गोरखपुर, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ के रास्ते कानपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन, ललितपुर, बीना, संत हिरदाराम नगर, सीहोर, उज्जैन, नागदा, रतलाम, गोधरा, वड़ोदरा, भरूच स्टेशन होते हुए रविवार को 12.35 बजे उधना स्टेशन पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05560 उधना से 15.35 बजे रवाना होकर भरूच, वड़ोदरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन, कानपुर, लखनऊ होते हुए बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, बगहा, नरकटियागंज, सिकटा होते हुए रक्सौल स्टेशन मंगलवार को 00.15 बजे पहुंचेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस