India Pakistan Tension : भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू हो गया है। दोनों देशों ने इसका ऐलान कर दिया है। लेकिन पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। चार घंटे के भीतर ही सीजफायर का उल्लंघन कर पाकिस्तान ने अपने नापाक इरादे जाहिर कर दिए। शनिवार रात जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में जोरदार धमाके हुए। हालांकि भारतीय सेना पाकिस्तान मुंहतोड़ जवाब देती रही।
दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू होने के 4 घंटे बाद ही पाकिस्तान की तरफ से शनिवार रात करीब 8 बजे जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में ड्रोन से हमला किया गया। जम्मू-कश्मीर के रियासी, कटरा, श्रीनगर, उधमपुर समेत कई जगहों पर जोरदार धमाके सुने गए। इसके साथ ही कई इलाकों में ब्लैकआउट लगा दिया गया। इसके साथ ही पंजाब के फिरोजपुर और होशियारपुर में भी ब्लैकआउट लगा दिया गया। हालांकि भारतीय सेना इसका करार जवाब दिया।
गौरतलब है कि तीन दिनों के संघर्ष के बाद शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम हुआ। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि संघर्ष विराम शनिवार शाम 5 बजे से लागू हो गया है, लेकिन महज चार घंटे के भीतर ही पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए सीमा पार से गोलीबारी शुरू कर दी। साथ ही ड्रोन के जरिए कई शहरों को निशाना बनाया।
इससे पहले भारत सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई को लेकर बड़ा फैसला लिया। सरकार ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि भविष्य में कोई भी आतंकी घटना भारत के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई मानी जाएगी। भारत सरकार के एक शीर्ष सूत्र के अनुसार, भारत ने निर्णय लिया है कि भविष्य में किसी भी आतंकवादी कार्रवाई को भारत के विरुद्ध युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा तथा उसका उसी प्रकार जवाब दिया जाएगा।
इससे पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुखों समेत अन्य अधिकारियों के साथ लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक की। इसमें भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई।
अन्य प्रमुख खबरें
नोएडा हिंसा में आगजनी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
जामिया नगर गैंगरेप मामले पर NCW सख्त, दिल्ली पुलिस से मांगी पूरी रिपोर्ट
क्या है ग्रीन टेक्नोलाॅजी? कम लागत में आधुनिक तकनीक से बनेंगी गुजरात की 20 सड़कें
PM Modi Rojgar Mela: मोदी सरकार का 'मिशन रोजगार' , PM ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
Twisha Sharma Death Case:परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, SIT मांगेगी समर्थ सिंह की कस्टडी
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...