Ballistic Missiles: भारत ने रक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। भारत ने गुरुवार को दो महत्वपूर्ण मिसाइलों Prithvi-I और Agni-I का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, भारत ने पृथ्वी-II और अग्नि-I कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया है। दोनों मिसाइलों के परीक्षण पूरी तरह सफल रहे। ये परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से किए गए।
भारत का यह 24 घंटों में दूसरा महत्वपूर्ण सफल परीक्षण है। इससे पहले बुधवार को भारत ने अपनी वायु रक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के अपने अभियान में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। बुधवार को भारतीय सेना ने लद्दाख सेक्टर में लगभग 15 हज़ार फीट की ऊंचाई पर 'आकाश प्राइम' वायु रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया। इस वायु रक्षा प्रणाली को भारत ने स्वदेश में ही विकसित किया है। 'आकाश प्राइम' वायु रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण सेना की वायु रक्षा शाखा के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। DRDO ने इस वायु रक्षा प्रणाली को विकसित किया है।
रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, वायु रक्षा प्रणाली के परीक्षण के दौरान सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों ने दो तेज़ गति वाले लक्ष्यों पर सटीक निशाना साधा। यह परीक्षण अत्यधिक ऊंचाई पर और विरल वातावरण वाले क्षेत्र में किया गया, जहां सामान्य संचालन भी मुश्किल होता है। आकाश प्राइम प्रणाली को भारतीय सेना की तीसरी और चौथी 'आकाश रेजिमेंट' में शामिल किया जाएगा। 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान, भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने चीनी लड़ाकू विमानों और पाकिस्तानी सेना के तुर्की ड्रोनों द्वारा किए गए हवाई हमलों को विफल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
अन्य प्रमुख खबरें
देश की सुरक्षा से समझौता नहीं...सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की ज्योति मल्होत्रा की जमानत याचिका
2026-06-05
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर रोक से हाईकोर्ट का इनकार, याचिका खारिज
2026-06-05
2026-06-05
Generic Drugs असर में ब्रांडेड से ज़रा भी कम नहीं, केरल की स्टडी ने तोड़ा महंगी दवाओं का भ्रम
2026-06-05
2026-06-05
2026-06-05
2026-06-04
2026-06-04
Delhi Malviya Nagar Fire: नौ विदेशी नागरिकों की हुई पहचान, जिम्मेदारों पर कार्रवाई तेज
2026-06-04
Operation Delta Hunt: पांच सौ से ज्यादा घुसपैठिए गिरफ्तार, खुफिया सूचनाओं पर हुई कार्रवाई
2026-06-04
Monsoon 2026 : देश में मानसून की एंट्री, 24 राज्यों में भयानक आंधी-तूफान और बारिश का हाई अलर्ट जारी!
2026-06-04
Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम ने फिर ली करवट, अगले दो दिन आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04