Delhi- NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में रविवार सुबह तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई। झमाझम बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं कई इलाकों में भारी जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। महज कुछ घंटों की बारिश में ही दिल्ली के कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। जिसकी वजह से यातायात ठप हो गया और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दिल्ली के कई इलाकों से ऐसी तस्वीरें भी सामने आईं, जहां कारें पानी में डूबी नजर आईं। मुख्य अंडरपास और सड़कों पर पानी भर गया, जिसकी वजह से वाहन फंस गए और कई जगहों पर वाहन डूबते नजर आए। वहीं आंधी और बारिश के चलते राजधानी के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा फ्लाइट्स प्रभावित हुईं और 49 फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा। फिलहाल अब हालात सामान्य हैं।
मौसम विभाग ने रविवार को भारी बारिश, धूल भरी आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिल्ली समेत पूरे NCR में 60 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। रविवार को दिन में आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। बहुत हल्की से बहुत हल्की बारिश के साथ आंधी और बिजली चमकेगी। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 और 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हालांकि, सोमवार से तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी। 26 मई से जून के पहले सप्ताह तक बारिश की संभावना बहुत कम है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की उम्मीद है।
बता दें कि केरल में तय समय से करीब एक सप्ताह पहले मानसून ने दस्तक दे दी है। इस साल केरल में मानसून का आगमन पिछले 16 सालों में पहली बार हुआ है। इससे पहले मानसून इतनी जल्दी 2009 और 2001 में केरल दस्तक दी थी। तब यह 23 मई को राज्य में पहुंचा था। मानसून की दस्तक के बाद केरल के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस