Illegal Betting Case: ऑनलाइन गेमिंग पर कानून बनते ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) एक्शन में आ गई। इस के चलते प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को कर्नाटक के चित्रदुर्ग से कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र (KC Veerendra ) को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान करोड़ों की नगदी और गहने जब्त कर लिया।
सूत्रों की माने तो ईडी ने चित्रदुर्ग, मुंबई, बेंगलुरु,गंगटोक और गोवा समेत करीब 31 जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान 12 करोड़ रुपये नकद (विदेशी मुद्रा सहित), 6 करोड़ रुपये के सोने के गहने, 10 किलो चांदी और चार लग्जरी वाहन जब्त किए गए। जांच में पता चला कि विधायक और उनके भाई ऑनलाइन सट्टेबाजी की वेबसाइट चला रहे थे। विधायक केसी विरेंद्र की गिरफ्तारी उस समय हुई जब वह अपने साथियों के साथ कैसीनो का पट्टा लेने गंगटोक गए थे।
ईडी ने बताया कि उनके भाई केसी नागराज और बेटे पृथ्वी एन. राज के घरों से संपत्ति से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए हैं। ईडी ने यह भी कहा कि उनके एक अन्य भाई, के.सी. थिप्पास्वामी, दुबई से ऑनलाइन गेमिंग का कारोबार चला रहे थे। फिलहाल कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र को सिक्किम के गंगटोक में एक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और बेंगलुरु की एक अदालत में पेश करने के लिए ट्रांजिट रिमांड हासिल की गई।
बता दें कि इससे पहले, ईडी ने कल धन शोधन मामले में वीरेंद्र (KC Veerendra ) और कुछ अन्य लोगों के ठिकानों पर कई जगहों पर छापेमारी की थी। केसी वीरेंद्र कुमार पप्पी चित्रदुर्ग विधानसभा सीट से विधायक हैं। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत की जा रही है। ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग के सिलसिले में विधायक और कुछ अन्य लोगों के परिसरों की तलाशी ली जा रही है। सूत्रों की माने तो 31 स्थानों पर छापेमारी की गई। तलाशी में पता चला कि आरोपी King567, Raja567, Puppy's003 और रत्ना गेमिंग के नाम से कई ऑनलाइन सट्टेबाजी साइट चला रहा है। फिलहाल ईडी मामले की जांच कर ही है।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी