लघु वनोपज सहकारी समिति गीदम का तेंदूपत्ता सबसे ऊंची दर 10 हजार 909 में हुआ विक्रय
खबर सार :-
जिले के प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति गीदम के इतिहास में राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा आयोजित ऑनलाइन निविदा में समिति को अपने तेंदूपत्ता के लिए अभूतपूर्व दर प्राप्त हुई है।
खबर विस्तार : -
दंतेवाड़ा। जिले के प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति गीदम के इतिहास में राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा आयोजित ऑनलाइन निविदा में समिति को अपने तेंदूपत्ता के लिए अभूतपूर्व दर प्राप्त हुई है।समिति के तेंदूपत्ता की बिक्री 10 हजार 609 रुपये तथा 10 हजार 909 रुपये प्रति मानक बोरा की रिकॉर्ड दर पर हुई है। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि 1988 में समिति की स्थापना के बाद से पिछले 38 वर्षों में यह अब तक की सबसे ऊंची विक्रय दर है। यदि पिछले वर्ष की तुलना करें, तो समिति का तेंदूपत्ता 7 हजार 689 रुपये प्रति मानक बोरा बिका था। इस बड़ी छलांग के साथ गीदम समिति अब प्रदेश की सर्वाधिक दर प्राप्त करने वाली समितियों की सूची में शीर्ष पर शामिल हो गई है।
राशि बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी
दंतेवाड़ा वनमंडलाधिकारी रंगनाथ रामकृष्ण वाई ने रविवार काे बताया कि इस रिकॉर्ड तोड़ बिक्री का सीधा फायदा क्षेत्र के लगभग चार हजार तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को मिलेगा। उन्हें बोनस के रूप में अतिरिक्त राशि प्राप्त होगी, जो न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी बल्कि उनके जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव लाएगी। वन मंडलाधिकारी ने संग्राहकों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में बोनस के रूप में हस्तांतरित की जाएगी।
प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति गीदम ने इस सफलता का श्रेय मुख्य वन संरक्षक, वन मंडलाधिकारी दंतेवाड़ा, विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और फड़ मुंशियों के सामूहिक प्रयासों को दिया है। वन विभाग द्वारा अपनाई गई पारदर्शी ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) प्रणाली ने इस पूरी व्यवस्था को सुरक्षित और समयबद्ध बना दिया है। अधिकारियों ने संकल्प लिया है कि भविष्य में भी इसी तरह की गुणवत्तापूर्ण कार्यप्रणाली के माध्यम से संग्राहकों के हितों की रक्षा की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पशु चारे के चोकर से बनाया जा रहा था बिस्किट, कंपनी का लाइसेंस सस्पेंड
2026-10-17
-
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर नमो घाट हो रहा तैयार, 25 अक्टूबर को वाराणसी में रहेंगे पीएम
2026-10-17
-
FSSAI Draft: 6 महीने तक के शिशुओं के लिए FSSAI का मसौदा जारी
2026-10-17
-
वाराणसी में भक्तों ने की मां कालरात्रि की पूजा, मंदिरों में उमड़ी भीड़
2026-10-17
-
उत्तराखंड में बिजली से नुकसान पर सख्ती, कुमाऊं में 250 से अधिक चोरी के मामले दर्ज
2026-10-17
-
ध्रुव राठी के खिलाफ वारंट जारी, मानहानी केस में सुनवाई
2026-10-17
-
इंदौर: खाद्य प्रसंस्करण और सोया उद्योग के क्षेत्र बढ़ रहा आगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
2026-10-17
-
गुजरात के भरूच की दवा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 श्रमिकों की मौत; 6 घायल
2026-10-17
-
गांवों को गरीबी मुक्त करने का शिवराज सिंह का संकल्प, आजीविका मिशन से जुडे़गा हर परिवार
2026-10-17
-
नवरात्रि के सातवें दिन PM ने की सर्वमंगल की कामना, नेताओं ने दी बधाई
2026-10-17
-
आंदोलन भूल जाएगा विपक्ष, विदेशों की राह पर हो रहे आंदोलन
2026-10-17
-
किफायती दाम पर मिलने लगा प्याज, सरकार ने भेजी जिलों को खेप
2026-10-16
-
भारत और ब्रिटेन ने समुद्री सहयोग और साझेदारी बढ़ाने पर किया फोकस
2026-10-16
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत ‘समर्थक’, निभाएगा अहम भूमिका
2026-10-16
-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
2026-10-16