Elvish Yadav: मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव के घर पर गोलीबारी के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। हिमांशु भाऊ गैंग (Himanshu Bhau Gang) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली है। गैंग के दो बदमाशों नीरज फरीदपुरिया और भाऊ रिटोलिया का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ लिखा है कि एल्विश यादव के घर पर चली गोली उन्हीं लोगों ने चलाई थी।
वायरल पोस्ट में लिखा है, "हां भाई राम राम सभी भाईयों को... आज एल्विश यादव के घर पर जो गोलीबारी हुई, वो हम नीरज फरीदपुर और भाऊ रिटोलिया ने चलाई थी। आज हमने उसे अपना परिचय दिया है।" एल्विश ने सट्टेबाजी ऐप (वेटिंग ऐप) का प्रचार करके कई घर बर्बाद किए हैं। इसीलिए उसने उनके घर पर गोलीबारी की है। उन्होंने आगे लिखा, "मैं चेतावनी देता हूं। जो भी सट्टेबाजी का प्रमोशन करता हुआ पाया जाएगा, उसे कभी भी कॉल या गोली मिल सकती है। जो भी सट्टेबाज हैं, तैयार रहें।
हालांकि पुलिस का कहना है कि इस पोस्ट की अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसे गंभीरता से लिया जा रहा है। जांच एजेंसियां इस पोस्ट की सच्चाई जानने और इसे पोस्ट करने वालों की पहचान करने में जुटी हैं।
बता दें कि हिमांशु भाऊ गैंग (Himanshu Bhau Gang) एक आपराधिक गिरोह है जो हरियाणा और पंजाब में फिरौती, धमकी, रंगदारी और हत्या जैसे मामलों के लिए जाना जाता है। दिल्ली का छोटा डॉन कहे जाने वाला 21 साल का हिमांशु भाऊ खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का जानी दुश्मन माना जाता है। नीरज फरीदपुरिया इस गिरोह का सरगना है। वह हरियाणा के पलवल का रहने वाला है। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी और धमकी जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
नीरज पहले जेल में था और उसे 2015 में आजीवन कारावास की सजा भी हुई थी, लेकिन जमानत मिलने के बाद वह विदेश भाग गया। अब वहीं से अपना नेटवर्क चला रहा है। दूसरा आरोपी भाऊ रिटोलिया भी इसी गिरोह का मुख्य सदस्य है। उसके खिलाफ भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह भी इस समय विदेश में बैठकर सोशल मीडिया पर धमकी देता है और लोगों से पैसे ऐंठने जैसी घटनाओं को अंजाम देता है।
अन्य प्रमुख खबरें
नोएडा हिंसा में आगजनी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
जामिया नगर गैंगरेप मामले पर NCW सख्त, दिल्ली पुलिस से मांगी पूरी रिपोर्ट
क्या है ग्रीन टेक्नोलाॅजी? कम लागत में आधुनिक तकनीक से बनेंगी गुजरात की 20 सड़कें
PM Modi Rojgar Mela: मोदी सरकार का 'मिशन रोजगार' , PM ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
Twisha Sharma Death Case:परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, SIT मांगेगी समर्थ सिंह की कस्टडी
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...