Himachal Landslide: देश के पहाड़ी राज्यों में शुरू हुआ प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुई। मंगलवार को भूस्खलन के दौरान पहाड़ी से भारी मलबा यात्रियों से भरी एक निजी बस पर गिर गया। इस घटना में करीब 18 लोगों की मौत हो गई। मरोतन से घुमारवीं जा रही बस में लगभग 35 यात्री सवार थे। मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।
घटना की सूचना मिलने पर टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। यह घटना बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल में बल्लू पुल के पास हुई। बिलासपुर में मंगलवार को बारिश के कारण हुए भूस्खलन की चपेट में आने से एक निजी बस में सवार लगभग 18 यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
रिपोर्टों के अनुसार, तीन बच्चों को जीवित बचा लिया गया और उनका इलाज बरथिन के सरकारी अस्पताल और बिलासपुर के एम्स में चल रहा है। राज्य के अधिकारियों और मशीनरी को मलबा हटाने के लिए तैनात किया गया है और लापता यात्रियों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान जारी है। अब तक 15 शव बरामद किए जा चुके हैं। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बस पर ही भूस्खलन हुआ था, जिससे यात्रियों के बचने की संभावना बहुत कम है। फिलहाल राहत बचाव कार्य जारी है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटना पर दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वह जिला प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं और राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाने और उनके इलाज की पर्याप्त व्यवस्था करने के आदेश दिए हैं। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें बचाव अभियान के लिए घटनास्थल पर पहुँच गईं, जो देर रात तक जारी रहा।
पीएम नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, "हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर ज़िले के झंडूता इलाके में हुए विनाशकारी भूस्खलन में एक बस के फंस जाने से कई लोगों के मारे जाने या घायल होने की खबर बेहद दुखद है। मैंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से दुर्घटनास्थल पर चल रहे राहत और बचाव कार्यों के बारे में बात की है।"
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, "बस दुर्घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना करता हूँ।"
अन्य प्रमुख खबरें
नोएडा हिंसा में आगजनी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
जामिया नगर गैंगरेप मामले पर NCW सख्त, दिल्ली पुलिस से मांगी पूरी रिपोर्ट
क्या है ग्रीन टेक्नोलाॅजी? कम लागत में आधुनिक तकनीक से बनेंगी गुजरात की 20 सड़कें
PM Modi Rojgar Mela: मोदी सरकार का 'मिशन रोजगार' , PM ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
Twisha Sharma Death Case:परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, SIT मांगेगी समर्थ सिंह की कस्टडी
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...