भरतपुर: जिले भर में गर्मी का असर दिनों दिन बढ़ता जा रहा है और इसका सीधा असर बच्चों के स्वास्थ्य पर दिखाई दे रहा है। इन दिनों गर्मी के कारण छोटे बच्चे उल्टी, दस्त व अन्य मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए बाल रोग विशेषज्ञों ने अभिभावकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
विशेषज्ञों ने बताया कि गर्मी में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए खान-पान व साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को कभी भी बासी खाना या ज्यादा समय का रखा हुआ खाना नहीं देना चाहिए। गर्मी में खाना जल्दी खराब हो जाता है, जिससे फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है।
उन्होंने दूध को उबालकर ही इस्तेमाल करने की सलाह भी दी है, ताकि उसमें किसी तरह के हानिकारक बैक्टीरिया का खतरा न रहे। इन दिनों अस्पताल में आने वाले बच्चों में डिहाइड्रेशन व पेट संबंधी समस्याओं के मामलों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में जरूरी है कि बच्चों को हल्का, आसानी से पचने वाला व ताजा खाना ही दिया जाए और उन्हें बार-बार पानी दिया जाए, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस